जिला पत्रकार संघ के पूर्व अध्यक्ष सह समाजिक कार्यकर्ता कमल किशोर प्रसाद ने थामा जदयू का दामन

Spread the love

खबर एक्सप्रेस बिहार न्यूज़24, पटना {बिहार} : बुधवार को जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश कार्यालय में नालंदा जिला पत्रकार संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष कमल किशोर प्रसाद ने जनता दल यूनाइटेड का दामन थाम लिया | जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने मिडिया से बातचीत करते हुए कहा कि कमल किशोर प्रसाद ने जदयू की सदस्यता ग्रहण किया है |

इस मौके पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि बतौर पत्रकार कमल किशोर प्रसाद का अनुभव आनेवाले दिनों में संगठन के लिए लाभप्रद साबित होगा | आगे उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कि कमल किशोर और उनकी पूरी टीम मुख्यमंत्री नितीश कुमार के हांथो को मजबूत करने में महती भूमिकाओ का निर्वहन करेंगे |

वही प्रदेश अध्यक्ष श्रीकुशवाहा ने यह भी कहा कि नीतीश कुमार की सरकार प्रदेश के विकास एवं जन कल्याणकारी दिशा में निरंतर काम कर रही है, इसलिए बिहार की 14 करोड़ जनता ~ जनार्दन का झुकाव जनता दल यूनाइटेड की ओर है | पार्टी कि सदस्यता ग्रहण करनेवालों में मुख्य रूप से कमल किशोर प्रसाद, संतोष पासवान सहित अन्य लोग शामिल है |

इस मौके पर ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री श्रवण कुमार,विधान पार्षद सह जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार , विधान पार्षद सह पार्टी के कोषाध्यक्ष ललन कुमार सर्राफ , विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ़ गाँधी जी , पूर्व विधान पार्षद वाल्मीकि सिंह, श्रम एवं तकनिकी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रामचरित्र प्रसाद,प्रदेश महासचिव अरुण कुमार सिंह, प्रदेश महासचिव वासुदेव कुशवाहा, प्रदेश सचिव सह हिलसा विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी राहुल खंडेलवाल मौजूद रहे |

Please follow and like us:
Verified by MonsterInsights