BREAKING NNEWS : पटना : बिहार सरकार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में राज्य की दो महत्वाकांक्षी सिंचाई परियोजनाओं “नार्थ कोयल जलाशय परियोजना” एवं “मंडई वीयर परियोजना” की प्रगति की समीक्षा की गई।

बैठक में जल संसाधन विभाग द्वारा विस्तृत प्रस्तुतीकरण के माध्यम से दोनों परियोजनाओं की अद्यतन स्थिति एवं कार्य प्रगति की जानकारी साझा की गई।
मुख्य सचिव ने स्पष्ट निर्देश दिया कि आगामी भीषण गर्मी और मॉनसून सत्र को ध्यान में रखते हुए इन परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करना अत्यंत आवश्यक है, ताकि किसानों और आमजन को अधिकतम लाभ मिल सके।
🌾 समय पर पूर्णता – बेहतर सिंचाई – सशक्त कृषि
