स्वास्थ्य जीवन के लिए गुणवत्ता पूर्ण नींद अति आवश्यक : डॉ दिवाकर तेजस्वी

Spread the love

पटना (बिहार) : आज सोमवार को पब्लिक अवेयनेस फॉर हेथफुल एप्रोच फॉर लिविंग (पहल) के तत्वावधान में स्थानीय डा0 दिवाकर तेजस्वी क्लिनिक , एक्जीविशन रोड, पटना में ’’विश्व स्वास्थ्य दिवस-2025’’ के अवसर पर विशेष स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस वर्ष की थीम “‘Healthy Beginning. Hopeful Futures'” (स्वस्थ शुरुआत. आशापूर्ण भविष्य) को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम में नागरिकों को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने और अपने स्वास्थ्य अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई।

इस अवसर ‘‘पहल’’ के चिकित्सा निदेशक एवं वरिष्ठ फिजिशियन डा. दिवाकर तेजस्वी ने लोगों फिट और स्वस्थ रहने के लिए महत्वपूर्ण सलाह दी। डॉ0 तेजस्वी ने बताया कि ’’स्वस्थ जीवनशैली, संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, भरपूर नींद और तनाव मुक्त जीवन ही अच्छे स्वास्थ्य की कुंजी है’’। इस अवसर पर निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, पोषण परामर्श आयोजित किए गए। नींद हमारे शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक है।

अलग-अलग उम्र के लोगों को उनकी उम्र और शारीरिक आवश्यकताओं के अनुसार नींद की जरूरत होती है- नवजात (0 से 3) महीने तक 14 से 17 घंटे – मस्तिष्क के विकास और शरीर के तेजी से विकास के लिए जरूरी। शिशु (4 से 11) महीने तक 12 से 15 घंटे- सीखने और प्रतिरक्षा तंत्र के विकास के लिए आवश्यक। छोटे बच्चे (1 से 2) साल तक 11 से 14 घंटे- शारीरिक वृद्धि और व्यवहारिक विकास में सहायक।

पूर्व विद्यालयी बच्चे (3 से 5) साल तक 10 से 13 घंटे- याददाश्त, ध्यान और विकास के लिए फायदेमंद। स्कूल जाने वाले बच्चे (6 से 13) साल तक 9 से 11 घंटे- पढ़ाई, एकाग्रता और मानसिक संतुलन बनाए रखने में सहायक। किशोर (14 से 17) साल तक 8-10 घंटे-हार्माेनल संतुलन, भावनात्मक स्वास्थ्य और शैक्षणिक प्रदर्शन में मददगार। युवा, वयस्क एवं अधेड़ (18 से 64) साल तक 7 से 9 घंटे- तनाव नियंत्रण, हृदय स्वास्थ्य और प्रतिरक्षा को मजबूत बनाए रखने के लिए जरूरी। वृद्ध (65) वर्ष और ऊपर तक 7 से 8 घंटे- मानसिक सजगता, रोग प्रतिरोधक क्षमता और संतुलित दिनचर्या के लिए लाभकारी।

क्यों जरूरी है पर्याप्त नींद-

नींद की कमी से मोटापा, डायबिटीज़, हाई ब्लड प्रेशर, डिप्रेशन और याददाश्त कमजोर होने की संभावना बढ़ती है।
ऽ नींद पूरी होने पर शरीर ऊर्जावान रहता है, एकाग्रता बेहतर होती है और मन शांत रहता है ।

Please follow and like us:
Verified by MonsterInsights