जीएसटी पर सरकार के लाभ को लेकर व्यापार प्रकोष्ठ के नेताओ ने रखा धन्यवाद मोदीजी कार्यक्रम

Spread the love

मुजफ्फरपुर (बिहार) : शहर मे आज भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय मे व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक उमेश राज की अध्यक्षता मे धन्यवाद मोदीजी कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे मंचासिन रहे प्रदेश मंत्री रीता शर्मा,प्रदेश सह संयोजक ओमप्रकाश गुप्ता,जिलाध्यक्ष पूर्वी विवेक कुमार,उपाध्यक्ष फेकुराम, विधानसभा संयोजक रविन्द्र प्र सिंह,जिला महामंत्री मुकेश शर्मा, रविशंकर कुशवाहा मौजूद रहे।

पूर्वी जिलाध्यक्ष विवेक कुमार ने कहा की केंद्र सरकार ने हाल ही में दूसरी पीढ़ी के आर्थिक सुधारों को बढ़ाते हुए जीएसटी के दरों में बदलाव करने का फैसला किया था, जिसके तहत जीएसटी की चार में से दो स्लैब को हटा दिया गया था। सुधार के बाद 12 और 28 प्रतिशत के स्लैब को हटाकर सिर्फ 5 और 18 प्रतिशत के लागू करने के फैसले पर मुहर लगाई है। जीएसटी में किया गया यह सुधार 22 सितंबर से लागू होगा।जिससे मध्यम वर्ग के लोगो को ज्यादा फायदा होगा।

इससे बिहार के राजस्व मे भी सुधार होगा,अगर सुधार न हुए होते तो वित्तीय वर्ष 2026-27 में बिहार की जीएसटी वसूली महज़ 22,622 करोड़ रुपये तक सिमट सकती थी। लेकिन अब नए नियमों के चलते यही आंकड़ा 64,273 करोड़ रुपये तक पहुंचने की संभावना है।खासकर रोज़मर्रा की सामग्री और सेवाओं की खपत बढ़ने की पूरी उम्मीद है। सुधारों से पहले भी उपभोग और कर वसूली की रफ़्तार धीरे-धीरे बढ़ रही है।

इसमें केंद्र सरकार और राज्यों दोनों की हिस्सेदारी बराबर रहेगी यानी 10-10 लाख करोड़ रुपये। केंद्र द्वारा वसूले गए कर का 41 फ़ीसदी हिस्सा राज्यों को लौटाया जाएगा, जो करीब 4 लाख 10 हजार करोड़ रुपये होगा।

आगे उन्होने बताया की बिहार की हिस्सेदारी केंद्रीय करों में 10 फ़ीसदी तय है। इस हिसाब से केवल जीएसटी मद में ही बिहार को केंद्र से 41 हजार करोड़ रुपये की मोटी राशि प्राप्त होगी और बिहार प्रगति पथ पर आगे बढेगा। प्रदेश मंत्री रीता शर्मा ने कहा की यह बढ़त बिहार को न सिर्फ विकास परियोजनाओं के लिए अतिरिक्त वित्तीय संसाधन देगी बल्कि चुनावी राजनीति में भी बड़ा हथियार साबित होगी।

उपस्थित लोगो मे मंत्री नंदकिशोर पासवान, प्रवक्ता सुजीत चौधरी, मिडीया प्रभारीअमित सिंह राठौड़,मोर्चा अध्यक्ष कुंदन कुमार,दिवाकर शर्मा,मोर्चा महामंत्री अमरेंद्र कुमार,प्रदेश कार्यसमिति प्रवीण सिंह,रितेश कुमार, राजेश शाह, संतोष कुमार, कृष्ण मुरारी, अमर कुमार, मोहम्मद अली, रामसेवक पासवान, चंदन कुमार, पंकज पासवान, दिलीप शाह,भोला सिंह, मनोज शाह, पप्पू कुमार, पुनीत कुमार, राजू कुमार, नवीन कुमार रहे।

Please follow and like us:
Verified by MonsterInsights