खबर एक्सप्रेस बिहार न्यूज24, बिहार डेस्क : सूबे में अपराधियों के बुलंद हौसले एक बार फिर से पुलिसिया सुरक्षा दावों पर सवाल खड़े कर रहे है । अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि बिहार में मंत्री के रिश्तेदार भी अब सुरक्षित नहीं है लेकिन बिहार की सत्तासीन सरकार सूबे में कानून का राज होने का दंभ भरते नजर आती है। ताजा मामला बिहार के बेगूसराय जिला से जुड़ा है।

यहां पर गुरुवार की देर रात अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है । गोलीबारी की इस घटना में राज्य व केंद्र की सत्ताशीन एनडीए सरकार में मुजफ्फरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद सह केंद्रीय जल संसाधन मंत्री राजभूषण निषाद के चचेरे मामा मालिक सहनी गंभीर रूप से घायल हो गए । उनके पैर में दो गोलियां लगी है तथा घायलावस्था में वह अस्पताल में इलाजरत है।

घटना बेगूसराय जिला अंतर्गत चोरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र स्थित भगवती स्थान चौक की बताई गई है । यहां पर गुरुवार की रात बाइक सवार तीन नकाबपोश अपराधियों ने मालिक सहनी के परचूनिया दुकान पर करीब आधा दर्जन गोलियां बरसाई । गोलीबारी के क्रम में मालिक सहनी के पैर में दो गोलियां लगी है। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधकर्मी मौके से फरार होने में कामयाब रहा ।
वहीं गोलीबारी की आवाज सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ भी मौके पर जुट गई। इस बाबत स्थानीय लोगों ने इलाके की पुलिस को वारदात की जानकारी दी । जिसके बाद हरकत में आई पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची तथा घायल मालिक सहनी को स्थानीय लोगों के सहयोग से इलाज के वास्ते अस्पताल ले गई । जिसके बाद पुलिस टीम समूचे घटना की तफ्तीश में जुटी है ।
वहीं इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश व भय व्याप्त है । लोगों ने पुलिसिया सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाए है तथा पुलिस के वरीय पदाधिकारियों व राज्य की सरकार से अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग कर है ।
