खबर एक्सप्रेस बिहार न्यूज24, जमुई : महान स्वतंत्रता सेनानी , स्मृतिशेष विधायक , काबिल अधिवक्ता एवं सरस्वती अर्जुन एकलव्य कॉलेज के संस्थापक दिवंगत नरदेव प्रसाद भगत को उनकी छठी पुण्य तिथि पर लोगों ने उन्हें नमन किया और अशेष श्रद्धांजलि अर्पित की। सरस्वती अर्जुन एकलव्य कॉलेज के परिसर में स्थित उनके समाधि स्थल पर मुख्य समारोह का आयोजन किया गया ।
जहां जमुई के महाजनों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनके अधूरे कार्यों को पूरा किए जाने का संकल्प लिया। पुण्य तिथि समारोह को लेकर परिसर में गहमागहमी बनी रही।
विधायक श्रेयसी सिंह ने स्व. नरदेव बाबू को नमन करते हुए कहा कि वे आज भी प्रासंगिक हैं। उन्होंने अन्याय और अत्याचार के खिलाफ अंतिम सांस तक लड़ाई लड़ी।
समाज में बदलाव लाना उनका मुख्य उद्देश्य था। उनके अधूरे कार्यों को पूरा किए जाने के लिए हमें आगे आना चाहिए। श्रेयसी सिंह ने उन्हें अमिट श्रद्धांजलि अर्पित की।जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष ई. शंभू शरण ने दिवंगत विधायक को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि वे प्रखर वक्ता के साथ राजनीति के पुरोधा थे।
उनका कार्यकाल जमुई जिला के लिए मानक है। उन्होंने समाज के कमजोर वर्ग के लिए संघर्ष किया। समाज के अंतिम पायदान पर रहने वाले लोगों के लिए भी समुचित कदम उठाया। आज वे हमारे बीच नहीं हैं , लेकिन उनका आदर्श आज भी जिंदा है। ई. शरण ने उनके आदर्शों को आत्मसात किए जाने की अपील की।
बीजेपी जिलाध्यक्ष कन्हैया कुमार सिंह , दुर्गा प्रसाद केशरी , सिकंदर पटेल , नगर अध्यक्ष सुनीता सिंह , गोपाल कृष्ण , सोनेलाल पासवान , बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष नवल किशोर सिंह , राष्ट्रीय परिषद सदस्य प्रकाश कुमार भगत , प्रणव कुमार , ईश्वर पासवान , अजय पासवान , प्रभारी प्राचार्य विवेकानंद , डॉ. नंद किशोर प्रसाद यादव , संजय भगत , जयंत चौधरी , अरुण कुमार सिंह उर्फ बबन जी आदि ने भी दिवंगत भगत के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके सपनों का जमुई बनाने का संकल्प व्यक्त किया।