◆ हजार रूपये मानदेय की मांग को लेकर रसोईया ने किया बीआरसी पर धरना-प्रदर्शन!
◆ महीने के जगह 12 महीने का मानदेय मिले- प्रभात रंजन गुप्ता !
अमरदीप नारायण प्रसाद, समस्तीपुर ( बिहार ) : जिले के ताजपुर स्थित प्रखंड संसाधन केंद्र पर बिहार राज्य विद्यालय रसोइया संघ के बैनर तले शनिवार को 13 सूत्री मांगों के समर्थन में धरना – प्रदर्शन आयोजित किया गया ।

प्रदर्शनकारियो के मुताबिक मासिक मानदेय 1650 रूपये को बढ़ाकर 10 हजार रुपये करने, रसोईया को राज्यकर्मी का दर्जा देने, 10 महीने के बजाय 12 महीने का मानदेय देने, एमडीएम से एनजीओ को बाहर करने समेत 13 सूत्री मांगों को मांग पत्र में शामिल किया गया था।

प्रदर्शन के बाद रसोईया धरना पर बैठ गईं। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष गिरजा देवी की अध्यक्षता में एक सभा का आयोजन किया गया। सभा का संचालन सचिव प्रभात रंजन गुप्ता ने किया। सुनीता देवी, ममता देवी, शिव कुमारी देवी, नकलेसी देवी, मोनी देवी, शर्मिला देवी, सुशीला देवी, रेखा देवी, ललीता देवी, पिंकी देवी, रंजू देवी, सरस्वती देवी, मुन्नी देवी, सुलेखा देवी, नीलम देवी, सुनैना देवी, संजू देवी, मंजू देवी, विंदु देवी, चंद्रकला देवी, सरिता देवी, माला देवी, कलमंती देवी, कौशल्या देवी, रीना कुमारी, मिला देवी आदि ने सभा को संबोधित किया।

बतौर मुख्य वक्ता सभा को संबोधित करते हुए संघ के संरक्षक सह भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि रसोईया के साथ सरकार न्याय नहीं कर रही है। आंगनबाड़ी सेविका- सहायिका का मानदेय बढ़ा दिया गया। आशा का मानदेय बढाने की घोषणा की जा चुकी है लेकिन आश्वासन के बाबजूद रसोईया का मानदेय बढ़ाने पर सरकार आनाकानी कर रही है। यह अन्याय है और इस अन्याय के खिलाफ तमाम रसोईया को एकजुट होकर निर्णायक संघर्ष का शंखनाद करना होगा।

सभा के अंत में 07 सदस्यीय रसोईया का प्रतिनिधिमंडल सचिव प्रभात रंजन गुप्ता के नेतृत्व में 13 सूत्री मांगपत्र प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को सौंपकर मांग पूरा करने की दिशा में अविलंब पहल करने अन्यथा संघर्ष तेज करने की घोषणा की।