सिवान: महावीरी झंडा, दुर्गा पूजा और छठ महापर्व 2026 के दौरान विधि व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और घाटों की स्वच्छता बनाए रखने में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया।
26 नवंबर 2026 को अंबेडकर भवन सिवान में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी विजय प्रकाश मीणा और पुलिस अधीक्षक भारत सोनी ने संयुक्त रूप से जिला, अनुमंडल और प्रखंड स्तर के पदाधिकारियों तथा पुलिस पदाधिकारियों को प्रशस्ति प्रमाण पत्र प्रदान किया।

इस दौरान पर्व-त्योहारों में कर्तव्यनिष्ठा और सेवा भाव से किए गए कार्य की सराहना की गई। सम्मानित सभी पदाधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।
कार्यक्रम में जिला प्रशासन और पुलिस के वरीय पदाधिकारी मौजूद रहे।
Please follow and like us:
