भाजयुमो ने किया होली मिलन सह सम्मान समारोह आयोजित,डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी सहित कई नेता रहे कार्यक्रम में शामिल

Spread the love

खबर एक्सप्रेस बिहार न्यूज24, पटना ( बिहार ) : राजधानी पटना में कंकड़बाग स्थित कम्यूनिटी हॉल में
भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा होली मिलन सह सम्मान समारोह का आयोजन शुक्रवार को किया गया । यहां बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, प्रदेश संगठन महामंत्री भीखू भाई दालसानिया ने युवाओं के साथ फूल और अबीर-गुलाल खेला। इस अवसर बिहार भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष भारतेंदु मिश्रा ने नवनियुक्त उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सहित अन्य मंत्रीगण का अभिनंदन किया।

kebnews24

बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने होली मिलन समारोह का दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया और रंगों का महापर्व होली की सभी को शुभकामनाएं दी।होली का त्योहार आपसी भाईचारे और प्रेम का संदेश देता है। हमें रंगों के इस पर्व को मिल-जुलकर मनाना चाहिए और परस्पर प्रेम एवं सद्भावना का परिचय देना चाहिए। होली मिलन समारोह में सभी नेतागण ने एक-दूसरे को अबीर टीका लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने स्वादिष्ट व्यंजन का आनंद लिया और सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोकगीत पर झूमते हुए दिखे।

होली मिलन समारोह में बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, संगठन महामंत्री भीखू भाई दालसानिया,राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा, बिहार सरकार के मंत्री नितिन नवीन, हरी सहनी,राज्यसभा सांसद शंभू शरण पटेल, धमशीला गुप्ता, विधानपरिषद सदस्य निवेदिता सिंह, अनामिका सिंह, बिहार भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष भारतेंदु मिश्रा,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनीष कुमार, प्रदेश महामंत्री सीमांत शेखर, शशि रंजन, नीरज नवीन, महानगर अध्यक्ष अभिषेक कुमार, भाजयुमो महानगर अध्यक्ष मयंक जायसवाल सहित कई वरिष्ठ नेतागण उपस्थित रहे।

Please follow and like us:
Verified by MonsterInsights