निगरानी टीम ने एसडीपीओ के रीडर को 30 हजार रूपये नजराना लेते की गिरफ्तार, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

Spread the love

खबर एक्सप्रेस बिहार न्यूज24, सुपौल ( बिहार ) : इस वक्त की बड़ी खबर सुपौल जिला के वीरपुर स्थित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के कार्यालय से सामने आ रही है । खबर के मुताबिक बताया जा रहा है कि वीरपुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के रीडर को निगरानी टीम ने रंगे हाथ उस वक्त हिरासत में ले लिया ,जब वह बतौर नजराना तीस हजार रुपए ले रहा था ।

जानकारी के मुताबिक पटना से वीरपुर पहुंची निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने एसडीपीओ के रीडर को घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है । सूत्रों के मुताबिक प्राप्त मंगलवार की सुबह लगभग 8:45 बजे निगरानी की टीम ने एएसआई स्टेनो मिट्टू कुमार उर्फ बिट्टू को 30 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए दबोच लिया.बताया जा रहा है कि एएसआई मिट्टू कुमार एक विशेष कार्य के लिए यह घूस ले रहे थे । इस प्रकरण में और कौन-कौन लोग संलिप्त हैं,निगरानी विभाग की टीम समूचे मामले की गहन पड़ताल में जुटी हुई है ।

इस कार्रवाई के बाद सुपौल जिल पुलिस पदाधिकारियों व कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है । एएसआई स्टेनो मिट्टू कुमार उर्फ बिट्टू एक केस क़े मामले में नाम हटाने क़े नाम पर उक्त पैसे की मांग की थी । जिसकी शिकायत मिलने के बाद निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की एक टीम ने उसके ठिकाने पर दबिश डालकर इस बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है ।

इस कार्रवाई में निगरानी विभाग की टीम को पुलिस उपाधीक्षक पवन कुमार लीड कर रहे थे । उनके साथ टीम में पुलिस निरीक्षक सिकंदर मंडल, पुलिस अवर निरीक्षक गणेश कुमार, पीटीसी कृष्ण मुरारी कश्यप और सत्यापनकर्ता सिपाही रणधीर कुमार सिपाही क़े साथ साथ सुधीर कुमार शामिल थे ।

Please follow and like us:
Verified by MonsterInsights