पाकिस्तान की सीमा में गलती से घुसा भारतीय जवान, भारतीय जवान को देखते ही पाकिस्तानी जवानों की बढ़ गई बेचैनी

Spread the love

खबर एक्सप्रेस बिहार न्यूज़24, गुरुवार की सुबह एक भारतीय जवान पंजाब में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा को उस वक्त गलती से पार कर पाकिस्तान की सीमा में प्रवेश कर गया जब वह गश्ती पर था। पाकिस्तानी सीमा में भारतीय जवान को देखते ही पाकिस्तानी जवानों की बेचैनी बढ़ गई और वहां के रेंजर्स ने उक्त जवान को गिरफ्तार कर लिया। गश्त पर निकले अन्य जवानों को इसकी भनक तक नही लगी। बाद में गश्त से लौटे जवानों की जब हाजिरी लगाई गई तो एक जवान के गायब होने का गंभीर मामला प्रकाश में आया।

मामला प्रकाश में आने के तत्काल बाद भारतीय सेना के उच्च अधिकारियों ने पाक रेंजर्स के सीनियर अधिकारियों से बातचीत कर जवान को लौटाने के लिए कहा। शुरुआत में पाक अधिकारी जवान को छोड़ने के लिए तैयार नहीं थे, लेकिन कई दौर की फ्लैग मीटिंग के बाद आखिरकार वो जवान को लौटाने के लिए तैयार हो गए।

Please follow and like us:
Verified by MonsterInsights