नई दिल्ली | केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज दोपहर दिल्ली पुलिस मुख्यालय का दौरा करेंगे। इस दौरान वे राजधानी की कानून-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लेंगे और दिल्ली पुलिस के शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।
सूत्रों के अनुसार, बैठक में दिल्ली में अपराध की मौजूदा स्थिति, सुरक्षा इंतजामों और अन्य अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा होगी। गृह मंत्री अधिकारियों से कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए किए जा रहे उपायों की जानकारी लेंगे और आवश्यक दिशा-निर्देश भी दे सकते हैं।
दिल्ली पुलिस मुख्यालय में इस उच्चस्तरीय बैठक को काफी अहम माना जा रहा है। बैठक के बाद गृह मंत्री की ओर से अधिकारियों को कुछ महत्वपूर्ण निर्देश दिए जाने की संभावना है।
