सीएम सम्राट चौधरी ने किया सहयोग शिविर का शुभारम्भ और मौके पर उपस्थित लोगो को संबोधित

Spread the love

पटना के जे०पी० गंगा पथ की तर्ज पर सोनपुर में गंगा-अंबिका पथ का निर्माण किया जाएगा : मुख्यमंत्री

सारण (छपरा) : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज सारण जिले के सोनपुर प्रखंड स्थित डुमरी बुजुर्ग पंचायत में ‘सबका सम्मान, जीवन आसान’ के तहत जन समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान हेतु आयोजित ‘सहयोग शिविर’ का शुभारंभ किया।

सात निश्चय योजना-3 के अवयव ‘सबका सम्मान, जीवन आसान’ के संकल्प को धरातल पर उतारने तथा जन समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से बिहार के सभी जिलों में प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को पंचायतवार ‘सहयोग शिविर’ आयोजित किए जाएंगे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान हो तथा उन्हें न्याय मिले, यही ‘सहयोग शिविर’ का मूल उद्देश्य है।

मुख्यमंत्री ने ‘सहयोग शिविर’ के माध्यम से प्राप्त आवेदनों के शत-प्रतिशत निष्पादन के तहत लाभुकों को बासगीत पर्चा, राशन कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र प्रदान किए। साथ ही मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना एवं स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के लाभुकों को प्रोत्साहन राशि के सांकेतिक चेक भी वितरित किए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पटना के जे०पी० गंगा पथ की तर्ज पर सोनपुर में गंगा-अंबिका पथ का निर्माण किया जाएगा।

Please follow and like us:
Verified by MonsterInsights