26 फरवरी 2026 से 28 फरवरी 2026 तक आयोजित है तीन दिवसीय व्यापार मेला
जमुई (Jamui, Bihar): भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय की महत्वाकांक्षी पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत लाभार्थियों के उत्पादों के प्रचार-प्रसार, विपणन संवर्धन एवं जन-जागरूकता के उद्देश्य से जमुई में 26 फरवरी 2026 से 28 फरवरी 2026 तक आयोजित तीन दिवसीय व्यापार मेला आज प्रारंभ हो गया है।
कार्यक्रम का आयोजन श्री कृष्ण सिंह स्टेडियम परिसर में किया जा रहा है, जहाँ लगभग 55 स्टॉलों के माध्यम से विभिन्न पारंपरिक ट्रेड्स से जुड़े लाभार्थी अपने उत्पादों का प्रदर्शन एवं विक्रय कर रहे हैं।

मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिलाधिकारी नवीन कुमार द्वारा किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने पीएम विश्वकर्मा योजना को पारंपरिक कारीगरों के कौशल उन्नयन, वित्तीय सशक्तिकरण, आधुनिक उपकरणों की उपलब्धता तथा बाजार से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।

हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़े https://whatsapp.com/channel/0029Va4QRMM1dAw3pU7yF134
