Wednesday, August 10, 2022
खबर एक्सप्रेस बिहार न्यूज़ 24
  • Login
  • होमपेज
  • राष्ट्रिय
  • राजनीति
  • प्रादेशिक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • विविध
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • राष्ट्रिय
  • राजनीति
  • प्रादेशिक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • विविध
No Result
View All Result
KEB News 24
No Result
View All Result
Home प्रादेशिक

मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया हवाई सर्वेक्षण, राहत कैंप में कोरोना जांच और टीकाकरण कराने का दिया निर्देश

admin by admin
July 8, 2021
in प्रादेशिक
1 min read
0
मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया हवाई सर्वेक्षण, राहत कैंप में कोरोना जांच और टीकाकरण कराने का दिया निर्देश
0
SHARES
460
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsappTekegramEmail

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लगातार दूसरे दिन बाढ़ प्रभावित दरभंगा, मधुबनी एवं समस्तीपुर जिले का हवाई सर्वेक्षण किया। मुख्यमंत्री ने हवाई सर्वेक्षण के क्रम में दरभंगा जिले के हायाघाट, बहादुरपुर, हनुमान नगर, घनश्यामपुर, मधुबनी जिले के मधवापुर, खजौली, फुलपरास एवं घोघराडीहा तथा समस्तीपुर जिले के बिथान, सिंघिया, बरियाही एवं कल्याणपुर का जायजा लिया।

मुख्यमंत्री ने हवाई सर्वेक्षण के पश्चात् 1 अणे मार्ग स्थित संकल्प में आपदा प्रबंधन एवं जल संसाधन विभाग के साथ समीक्षा बैठक की। समीक्षा के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दरभंगा, समस्तीपुर और मधुबनी जिले के जिलाधिकारी भी जुड़े हुए थे।

RelatedPosts

पद्मश्री भिखारी ठाकुर जी का पुण्यतिथि

पद्मश्री भिखारी ठाकुर जी का पुण्यतिथि

July 11, 2022
संदिग्ध परिस्थियो में नवविवाहिता की मौत , घटना की जानकारी के बाद तफ्तीश में जुटी पुलिस

संदिग्ध परिस्थियो में नवविवाहिता की मौत , घटना की जानकारी के बाद तफ्तीश में जुटी पुलिस

July 4, 2022
रक्सौल से नरकटियागंज के बीच चलने वाली यात्री ट्रेन संख्या 05541 के इंजन में लगी आग

रक्सौल से नरकटियागंज के बीच चलने वाली यात्री ट्रेन संख्या 05541 के इंजन में लगी आग

July 3, 2022

बैठक में जल संसाधन विभाग के सचिव श्री संजीव हंस ने हवाई सर्वेक्षण के दौरान जिलावार प्रखंडों, नदियों की स्थिति की जानकारी दी। दरभंगा, समस्तीपुर एवं मधुबनी जिले के जिलाधिकारियों ने जिले में बाढ़ की अद्यतन स्थिति एवं इससे बचाव को लेकर जिले में किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी दी। आपदा प्रबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत ने आपदा राहत कार्यों के संबंध में जानकारी दी।

समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि लगातार बारिश से इस बार कई जिले प्रभावित हुये हैं और बाढ़ की स्थिति बनी है। हवाई सर्वेक्षण के दौरान कई जगहों पर पानी का फैलाव दिख रहा था। खेतों में भी पानी फैला हुआ है।

मुख्यमंत्री ने निर्देश देते हुये कहा कि हवाई सर्वेक्षण कर जिलाधिकारी अपने जिले के सभी बाढ़ग्रस्त इलाकों का ठीक ढ़ंग से जानकारी लें और उसके आधार पर आकलन करें। लोगों के रिलीफ के लिए हम सबको काम करना है, उन्हें हर प्रकार से मदद करनी है। हमने शुरु से ही कहा है कि सरकार के खजाने पर पहला अधिकार आपदा पीड़ितों का है। इसके लिये शुरू से काम किया गया है। वर्ष 2007 में लगभग ढ़ाई करोड़ लोग बाढ़ से प्रभावित हुये थे और उन्हें सभी प्रकार की सहायता उपलब्ध करायी गयी थी। हर वर्ष हमलोग मॉनसून के पहले बाढ़ की स्थिति की समीक्षा करते हैं और उसके आधार पर पूरी तैयारी की जाती है।

मुख्यमंत्री ने निर्देश देते हुये कहा कि लोगों को तुरंत सहायता उपलब्ध कराना है। लोगों को तुरंत राहत उपलब्ध होने से उन्हें संतुष्टि होती है कि उनकी मदद हुयी है। हम सभी को लोगों की सहायता सुरक्षा के लिये पूरी तत्परता के साथ काम करना है। एक-एक चीज का सही से आकलन होगा तो रिलिफ वर्क में और बेहतर ढंग से हो सकेगा। किसानों को कृषि कार्य में हुये नुकसान का आकलन कर उन्हें सहायता उपलब्ध कराने के लिये हरसंभव उपाय करें जो राहत कँप बनाए गए हैं वहां पर आर०टी०पी०सी०आर० कोरोना जांच और टीकाकरण कार्य अवश्य कराएं। जो कोरोना पॉजिटिव पाए जाते हैं उनके रहने एवं देखभाल की अलग से व्यवस्था कराएं। अभी कोरोना का दौर भी है और बाढ़ की स्थिति भी है। प्रभावित क्षेत्रों में बचाव एवं राहत कार्य योजनाबद्ध ढंग से करें और आगे के लिए पूरी तरह सतर्क रहें और सभी तैयारियों रखें।

बैठक में जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार, आपदा प्रबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, जल संसाधन विभाग के सचिव संजीव हंस, आपदा प्रबंधन विभाग के विशेष कार्य पदाधिकारी संजय कुमार अग्रवाल, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह उपस्थित थे, जबकि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्य सचिव त्रिपुरारी शरण, विकास आयुक्त आमिर सुबहानी तथा दरभंगा, समस्तीपुर एवं मधुबनी जिले के जिलाधिकारी जुड़े हुए थे।

Previous Post

मोदी कैबिनेट विस्तार: बीजेपी ने केंद्र में लोजपा, जद-यू को साथ लाया

Next Post

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन पर मुख्यमंत्री ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की

admin

admin

Related Posts

पद्मश्री भिखारी ठाकुर जी का पुण्यतिथि
प्रादेशिक

पद्मश्री भिखारी ठाकुर जी का पुण्यतिथि

July 11, 2022
संदिग्ध परिस्थियो में नवविवाहिता की मौत , घटना की जानकारी के बाद तफ्तीश में जुटी पुलिस
प्रादेशिक

संदिग्ध परिस्थियो में नवविवाहिता की मौत , घटना की जानकारी के बाद तफ्तीश में जुटी पुलिस

July 4, 2022
रक्सौल से नरकटियागंज के बीच चलने वाली यात्री ट्रेन संख्या 05541 के इंजन में लगी आग
प्रादेशिक

रक्सौल से नरकटियागंज के बीच चलने वाली यात्री ट्रेन संख्या 05541 के इंजन में लगी आग

July 3, 2022
सीमांचल में दो दिनों से लगातार हो रही बारिश से , कई गांवों में घुसा पानी
प्रादेशिक

सीमांचल में दो दिनों से लगातार हो रही बारिश से , कई गांवों में घुसा पानी

July 1, 2022
विधानसभा में पीएम मोदी के खिलाफ विपक्ष की नारेबाजी, BJP भड़की तो सदन 2 बजे तक स्थगित
प्रादेशिक

विधानसभा में पीएम मोदी के खिलाफ विपक्ष की नारेबाजी, BJP भड़की तो सदन 2 बजे तक स्थगित

June 27, 2022
विधानसभा की बैठक शुरू होते सदन में जोरदार हंगामा, अग्निपथ पर विपक्ष वेल में पहुंचा
प्रादेशिक

विधानसभा की बैठक शुरू होते सदन में जोरदार हंगामा, अग्निपथ पर विपक्ष वेल में पहुंचा

June 27, 2022

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

पद्मश्री भिखारी ठाकुर जी का पुण्यतिथि

पद्मश्री भिखारी ठाकुर जी का पुण्यतिथि

July 11, 2022

भारतीय नौसेना के आईएनएस सतपुरा और पी8आई ने रिमपैक अभ्यास के हार्बर चरण में हिस्सा लिया

July 5, 2022
कोई भी होटल या रेस्तरां खाद्य बिल में स्वतः या गलती से सेवा शुल्क नहीं लगा सकता: उपभोक्ता कार्य मंत्रालय

कोई भी होटल या रेस्तरां खाद्य बिल में स्वतः या गलती से सेवा शुल्क नहीं लगा सकता: उपभोक्ता कार्य मंत्रालय

July 4, 2022
संदिग्ध परिस्थियो में नवविवाहिता की मौत , घटना की जानकारी के बाद तफ्तीश में जुटी पुलिस

संदिग्ध परिस्थियो में नवविवाहिता की मौत , घटना की जानकारी के बाद तफ्तीश में जुटी पुलिस

July 4, 2022
  • होमपेज
  • राष्ट्रिय
  • राजनीति
  • प्रादेशिक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • विविध
Call us: R. K. Chhotan (Editor)
9430833405

© 2022 K.E.B. News 24
Powered by Ambit (7488039982)

No Result
View All Result
  • होमपेज
  • राष्ट्रिय
  • राजनीति
  • प्रादेशिक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • विविध

© 2022 K.E.B. News 24
Powered by Ambit (7488039982)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In