Wednesday, February 8, 2023
खबर एक्सप्रेस बिहार न्यूज़ 24
  • Login
  • Register
  • होमपेज
  • राष्ट्रिय
  • राजनीति
  • प्रादेशिक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • विविध
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • राष्ट्रिय
  • राजनीति
  • प्रादेशिक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • विविध
No Result
View All Result
KEB News 24
No Result
View All Result
Home राष्ट्रिय

केंद्रीय मंत्री ने सौ बिस्तर वाले ईएसआईसी अस्पताल की रखी आधारशिला

KEB News 24 by KEB News 24
January 15, 2023
in राष्ट्रिय
1 min read
0
केंद्रीय मंत्री ने सौ बिस्तर वाले ईएसआईसी अस्पताल की रखी आधारशिला
0
SHARES
482
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsappTekegramEmail

◆ अगरतला और निकटवर्ती क्षेत्रों के 60,000 से अधिक लाभार्थियों को चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने के लिए अत्याधुनिक अस्पताल

◆ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्वोत्तर राज्यों के विकास में गहरी रुचि ली है और ईएसआईसी अस्पताल इस क्षेत्र के लिए प्रधानमंत्री के विजन को आगे बढ़ाने में मदद करेगा:  भूपेंद्र यादव

RelatedPosts

कोटा में हजारों किसानों की उपस्थिति में संपन्न हुआ दो दिनी वृहदकृषि महोत्सव

कोटा में हजारों किसानों की उपस्थिति में संपन्न हुआ दो दिनी वृहदकृषि महोत्सव

January 26, 2023
रहस्यमयी तरीके से एक एक कर दो बार हुए विस्फोट में 07 लोग जख्मी

रहस्यमयी तरीके से एक एक कर दो बार हुए विस्फोट में 07 लोग जख्मी

January 21, 2023
छपरा में नही फंसा था क्रूज और तय समय के अनुसार पहुँच गया था पटना

छपरा में नही फंसा था क्रूज और तय समय के अनुसार पहुँच गया था पटना

January 17, 2023
Adv.

नई दिल्ली : केंद्रीय श्रम और रोजगार, पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने आज नई दिल्ली में आयोजित एक वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से त्रिपुरा में 100 बिस्तर वाले कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) अस्पताल की आधारशिला रखी। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री प्रो. (डॉ.) माणिक साहाइस अवसर पर मुख्य अतिथि थे। श्रम और रोजगार, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री रामेश्वर तेली और सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री कुमारी प्रतिमा भौमिक इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि थी। अगरतला में बनने वाला प्रस्तावित 100 बिस्तर वाला ईएसआईसी अस्पताल 5 एकड़ क्षेत्र में फैला होगा। यह ईएसआईसी द्वारा प्रत्यक्ष रूप से संचालित किया जाएगा। इस अस्पताल की अनुमानित निर्माण लागत लगभग 100 करोड़ रुपये है और यह 03 वर्षों में पूरा होगा। अस्पताल में मॉड्यूलर ओटी, अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरण, प्रयोगशाला आदि जैसी सभी आधुनिक सुविधाएं होंगी। इसमें ओपीडी और आईपीडी सेवाएं होंगी। यह अस्पताल अगरतला और आसपास के क्षेत्रों के 60,000 से अधिक लाभार्थियों को चिकित्सा सेवाएं प्रदान करेगा।

Adv.

कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में भूपेंद्र यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्वोत्तर राज्यों के विकास में गहरी रुचि ली है और ईएसआईसी अस्पताल इस क्षेत्र के लिए प्रधानमंत्री के विजन को आगे बढ़ाने में मदद करेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पूर्वोत्तर राज्यों में तेजी से विकास के लिए प्रतिबद्ध है और बल दिया कि यह पूर्वोत्तर राज्यों में रोजगार के अवसर सृजित करने और असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों सहित सभी श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए काम कर रहा है। श्री यादव ने कहा कि श्रम और रोजगार मंत्रालय असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के ई-श्रम पंजीकरण के लिए त्रिपुरा सरकार के साथ काम करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि 100 बिस्तर वाला ईएसआईसी अस्पताल तीन वर्ष के भीतर बनाया जाएगा।

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री प्रो. (डॉ.) माणिक साहा ने अपने संबोधन में कहा कि प्रस्तावित अस्पताल से त्रिपुरा में श्रमिकों और उनके परिवार के सदस्यों को लाभ होगा। उन्होंने कहा कि इससे त्रिपुरा के लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी उत्पन्न होंगे। उन्होंने बताया कि त्रिपुरा सरकार ने इस अस्पताल को बनाने के लिए ईएसआईसी को निःशुल्क 5 एकड़ भूमि उपलब्ध कराई है।
राज्य मंत्री रामेश्वर तेली ने कहा कि केन्द्र सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से श्रमिकों एवं वंचित वर्गों के उत्थान के लिये कार्य कर रही है। उन्होंने श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी दी।

Adv.

इस अवसर पर उपस्थित अन्य गणमान्य व्यक्तियों में त्रिपुरा विधान सभा के अध्यक्ष और पश्चिम त्रिपुरा के खेयरपुर के विधायक  रतन चक्रवर्ती त्रिपुरा सरकार के श्रमपशु संसाधन विकास और अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री भगवान चौ. दास, भारत सरकार के श्रम और रोजगार मंत्रालय की सचिव आरती आहूजा, ईएसआईसी के महानिदेशक डॉ. राजेंद्र कुमार, त्रिपुरा सरकार के मुख्य सचिव जितेंद्र कुमार सिन्हा, पंचायत समिति के अध्यक्ष विश्वजीत शील और त्रिपुरा सरकार के श्रम सचिव अभिषेक सिंह शामिल थे।

Tags: #kebnews24#नई_दिल्ली#भारत_सरकार#श्रम_और_रोजगार_मंत्रालय
Previous Post

प्रतिबंधित शराब के खिलाफ कुढनी पुलिस ने छापेमारी कर 01 कार्टून शराब बरामद,धंधेबाज फरार

Next Post

शराब माफियाओं ने पानी मे डुबोकर ले ली सिपाही की जान ,इलाके में सनसनी

KEB News 24

KEB News 24

Related Posts

कोटा में हजारों किसानों की उपस्थिति में संपन्न हुआ दो दिनी वृहदकृषि महोत्सव
राष्ट्रिय

कोटा में हजारों किसानों की उपस्थिति में संपन्न हुआ दो दिनी वृहदकृषि महोत्सव

January 26, 2023
रहस्यमयी तरीके से एक एक कर दो बार हुए विस्फोट में 07 लोग जख्मी
राष्ट्रिय

रहस्यमयी तरीके से एक एक कर दो बार हुए विस्फोट में 07 लोग जख्मी

January 21, 2023
छपरा में नही फंसा था क्रूज और तय समय के अनुसार पहुँच गया था पटना
राष्ट्रिय

छपरा में नही फंसा था क्रूज और तय समय के अनुसार पहुँच गया था पटना

January 17, 2023
एनआईए की टीम ने दो स्थानों पर डाली दबिश,मुबारक के बेटे नौशाद को साथ ले गई टीम
राष्ट्रिय

एनआईए की टीम ने दो स्थानों पर डाली दबिश,मुबारक के बेटे नौशाद को साथ ले गई टीम

January 12, 2023
भारतीय वायु सेना और जापान एयर सेल्फ डिफेंस फोर्स जापान में संयुक्त वायु अभ्यास करने के लिए है तैयार
राष्ट्रिय

भारतीय वायु सेना और जापान एयर सेल्फ डिफेंस फोर्स जापान में संयुक्त वायु अभ्यास करने के लिए है तैयार

January 8, 2023
भारत युद्ध में विश्वास नहीं करता लेकिन अगर इसे थोपा गया तो हम लड़ने के लिए तैयार हैं: राजनाथ
राष्ट्रिय

भारत युद्ध में विश्वास नहीं करता लेकिन अगर इसे थोपा गया तो हम लड़ने के लिए तैयार हैं: राजनाथ

January 4, 2023

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

बेरोजगार प्रदर्शनकारियो पर पुलिस ने चटकाई लाठियां

बेरोजगार प्रदर्शनकारियो पर पुलिस ने चटकाई लाठियां

February 7, 2023
मासूका की शादी तय होने से नाराज आशिक ने कर दिया बड़ा कांड ..?

मासूका की शादी तय होने से नाराज आशिक ने कर दिया बड़ा कांड ..?

February 7, 2023
संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष पद से कुशवाहा की छुट्टी , पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कही ये बाते….

संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष पद से कुशवाहा की छुट्टी , पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कही ये बाते….

February 7, 2023
07 वर्षो से फरार कुख्यात नक्सली को एसटीएफ की टीम ने किया गिरफ्तार

07 वर्षो से फरार कुख्यात नक्सली को एसटीएफ की टीम ने किया गिरफ्तार

February 4, 2023
  • होमपेज
  • राष्ट्रिय
  • राजनीति
  • प्रादेशिक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • विविध
Call us: R. K. Chhotan (Editor)
82520 22897

© 2022 K.E.B. News 24
Powered by Ambit (7488039982)

No Result
View All Result
  • होमपेज
  • राष्ट्रिय
  • राजनीति
  • प्रादेशिक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • विविध

© 2022 K.E.B. News 24
Powered by Ambit (7488039982)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us

Call us