Wednesday, February 8, 2023
खबर एक्सप्रेस बिहार न्यूज़ 24
  • Login
  • Register
  • होमपेज
  • राष्ट्रिय
  • राजनीति
  • प्रादेशिक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • विविध
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • राष्ट्रिय
  • राजनीति
  • प्रादेशिक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • विविध
No Result
View All Result
KEB News 24
No Result
View All Result
Home राष्ट्रिय

अनियंत्रित ट्रक खाई में गिरने से सेना के 16 सैनिक शहीद

KEB News 24 by KEB News 24
December 23, 2022
in राष्ट्रिय
2 min read
0
अनियंत्रित ट्रक खाई में गिरने से सेना के 16 सैनिक शहीद
0
SHARES
791
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsappTekegramEmail

– तीन वाहनों के काफिले का हिस्सा दुर्घटनाग्रस्त वाहन तीखे मोड़ पर फिसला

– बचाव अभियान में 4 गंभीर घायल सैनिकों को हवाई मार्ग से निकाला गया

RelatedPosts

कोटा में हजारों किसानों की उपस्थिति में संपन्न हुआ दो दिनी वृहदकृषि महोत्सव

कोटा में हजारों किसानों की उपस्थिति में संपन्न हुआ दो दिनी वृहदकृषि महोत्सव

January 26, 2023
रहस्यमयी तरीके से एक एक कर दो बार हुए विस्फोट में 07 लोग जख्मी

रहस्यमयी तरीके से एक एक कर दो बार हुए विस्फोट में 07 लोग जख्मी

January 21, 2023
छपरा में नही फंसा था क्रूज और तय समय के अनुसार पहुँच गया था पटना

छपरा में नही फंसा था क्रूज और तय समय के अनुसार पहुँच गया था पटना

January 17, 2023

खबर एक्सप्रेस बिहार न्यूज़24, नई दिल्ली : आज शुक्रवार को करीब 08 बजे उत्तरी सिक्किम में लाचेन से करीब 15 किलोमीटर दूर जेमा में सेना का एक ट्रक खाई में गिरने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई । ट्रक में कुल 20 सैनिकों के सवार होने की सूचना है । इस हादसे में सेना के 16 जवान शहीद हो गए और 04 जवानों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर हैं। इस हादसे की जानकारी के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गहरा शोक संवेदना व्यक्त किया है।

KEB NEWS24

भारतीय सेना की तरफ से जारी एक बयान के मुताबिक हादसा उस वक्त हुआ, जब सेना का वाहन एक तीखे मोड़ पर फिसल कर सीधे खाई में जा गिरा। दुर्घटनाग्रस्त वाहन तीन वाहनों के काफिले का हिस्सा था, जो चटन से सुबह थंगू की ओर बढ़ा था। ज़ेमा के मार्ग में एक तीव्र मोड़ पर वाहन एक खड़ी ढलान पर फिसल गया। उसके बाद बचाव अभियान शुरू किया गया और 04 घायल सैनिकों को हवाई मार्ग से निकाला गया। तीन जूनियर कमीशंड अधिकारियों और 13 सैनिकों ने दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के कारण दम तोड़ दिया। सेना के सभी 16 जवानों के पार्थिव शरीर दुर्घटनास्थल से बरामद कर लिये गए हैं।

सेना की तरफ से बयान में कहा गया है कि इस दुख की घड़ी में भारतीय सेना शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़ी है। शहीद हुए जवानों के पार्थिव शरीर को पोस्टमार्टम के लिए गंगटोक के सरकारी एसटीएनएम अस्पताल ले जाया गया है, जिसके बाद सेना को सौंप दिया जाएगा। फिलहाल गंभीर रूप से घायल चार जवानों की रेजिमेंट का पता नहीं चल सका है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हादसे पर दुख जताते हुए कहा, ‘सिक्किम में एक सड़क दुर्घटना में भारतीय सेना के वीर जवानों के जान गंवाने के बारे में जानकर दुख हुआ। मृतकों के परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।’ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा, ‘सिक्किम में सड़क दुर्घटना में हमारे वीर जवानों को अपनी जान गंवानी पड़ी, जिससे मैं आहत हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’

विज्ञापन

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, ‘सिक्किम में हमारे बहादुर सेना के जवानों की जान लेने वाले दुखद सड़क हादसे के बारे में जानकर दुख हुआ। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं। घायलों को हर संभव सहायता प्रदान की गई है, वे जल्द से जल्द ठीक हो जाएं।’ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि सड़क दुर्घटना में भारतीय सेना के जवानों की जान जाने से उन्हें गहरा दुख है। उन्होंने कहा, ‘शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदना। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।’

सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि जेमा में एक दुखद दुर्घटना में हमारे 16 वीरों ने अपनी जान गंवा दी। दुख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। इसी तरह, मैं घायल कर्मियों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं, जो वर्तमान में चिकित्सा उपचार प्राप्त कर रहे हैं।

विज्ञापन

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ट्वीट कर कहा कि सिक्किम में एक भयावह सड़क दुर्घटना में हमारी सेना के 16 बहादुर जवान शहीद हो गए हैं। हमारे वीरों के परिवार और परिजनों को मेरी गहरी संवेदनाएं। हम घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करते हैं। दुःख की इस घड़ी में पूरा देश एकजुट है, आपके साथ है।

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े – 9471872511

(इनपुट : हिन्दुस्थान समाचार)

Tags: #kebnews24#खबर_एक्सप्रेस_बिहार_न्यूज़24#भारत_सरकार#भारतीय_सैनिक#शहीद#सिक्किम
Previous Post

कमरे में मिला दंपत्ति का शव गला रेतकर हत्या की आशंका ?

Next Post

आईपीएल मिनी नीलामी: सैम करन और ग्रीन ने रचा इतिहास, स्टोक्स और पूरन का भी जलवा

KEB News 24

KEB News 24

Related Posts

कोटा में हजारों किसानों की उपस्थिति में संपन्न हुआ दो दिनी वृहदकृषि महोत्सव
राष्ट्रिय

कोटा में हजारों किसानों की उपस्थिति में संपन्न हुआ दो दिनी वृहदकृषि महोत्सव

January 26, 2023
रहस्यमयी तरीके से एक एक कर दो बार हुए विस्फोट में 07 लोग जख्मी
राष्ट्रिय

रहस्यमयी तरीके से एक एक कर दो बार हुए विस्फोट में 07 लोग जख्मी

January 21, 2023
छपरा में नही फंसा था क्रूज और तय समय के अनुसार पहुँच गया था पटना
राष्ट्रिय

छपरा में नही फंसा था क्रूज और तय समय के अनुसार पहुँच गया था पटना

January 17, 2023
केंद्रीय मंत्री ने सौ बिस्तर वाले ईएसआईसी अस्पताल की रखी आधारशिला
राष्ट्रिय

केंद्रीय मंत्री ने सौ बिस्तर वाले ईएसआईसी अस्पताल की रखी आधारशिला

January 15, 2023
एनआईए की टीम ने दो स्थानों पर डाली दबिश,मुबारक के बेटे नौशाद को साथ ले गई टीम
राष्ट्रिय

एनआईए की टीम ने दो स्थानों पर डाली दबिश,मुबारक के बेटे नौशाद को साथ ले गई टीम

January 12, 2023
भारतीय वायु सेना और जापान एयर सेल्फ डिफेंस फोर्स जापान में संयुक्त वायु अभ्यास करने के लिए है तैयार
राष्ट्रिय

भारतीय वायु सेना और जापान एयर सेल्फ डिफेंस फोर्स जापान में संयुक्त वायु अभ्यास करने के लिए है तैयार

January 8, 2023

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

बेरोजगार प्रदर्शनकारियो पर पुलिस ने चटकाई लाठियां

बेरोजगार प्रदर्शनकारियो पर पुलिस ने चटकाई लाठियां

February 7, 2023
मासूका की शादी तय होने से नाराज आशिक ने कर दिया बड़ा कांड ..?

मासूका की शादी तय होने से नाराज आशिक ने कर दिया बड़ा कांड ..?

February 7, 2023
संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष पद से कुशवाहा की छुट्टी , पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कही ये बाते….

संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष पद से कुशवाहा की छुट्टी , पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कही ये बाते….

February 7, 2023
07 वर्षो से फरार कुख्यात नक्सली को एसटीएफ की टीम ने किया गिरफ्तार

07 वर्षो से फरार कुख्यात नक्सली को एसटीएफ की टीम ने किया गिरफ्तार

February 4, 2023
  • होमपेज
  • राष्ट्रिय
  • राजनीति
  • प्रादेशिक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • विविध
Call us: R. K. Chhotan (Editor)
82520 22897

© 2022 K.E.B. News 24
Powered by Ambit (7488039982)

No Result
View All Result
  • होमपेज
  • राष्ट्रिय
  • राजनीति
  • प्रादेशिक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • विविध

© 2022 K.E.B. News 24
Powered by Ambit (7488039982)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us

Call us