Wednesday, February 8, 2023
खबर एक्सप्रेस बिहार न्यूज़ 24
  • Login
  • Register
  • होमपेज
  • राष्ट्रिय
  • राजनीति
  • प्रादेशिक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • विविध
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • राष्ट्रिय
  • राजनीति
  • प्रादेशिक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • विविध
No Result
View All Result
KEB News 24
No Result
View All Result
Home राष्ट्रिय

दिव्यांगजनों में आत्मविश्वास का संचार करना उनके सशक्तिकरण के लिये अत्यंत महत्त्वपूर्ण :राष्ट्रपति

KEB News 24 by KEB News 24
December 3, 2022
in राष्ट्रिय
1 min read
0
दिव्यांगजनों में आत्मविश्वास का संचार करना उनके सशक्तिकरण के लिये अत्यंत महत्त्वपूर्ण :राष्ट्रपति
0
SHARES
498
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsappTekegramEmail

खबर एक्सप्रेस बिहार न्यूज़24 , नई दिल्ली : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर आज (तीन दिसंबर, 2022) नई दिल्ली में वर्ष 2021 और 2022 के लिये राष्ट्रीय दिव्यांगजन सशक्तिकरण पुरस्कार प्रदान किये। उपस्थितजनों को सम्बोधित करते हुये राष्ट्रपति ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के एक अनुमान के अनुसार पूरे विश्व में एक अरब से भी अधिक दिव्यांगजन हैं। इसका अर्थ यह हुआ कि विश्व में हर आठवां व्यक्ति किसी न किसी तरह की दिव्यांगता में है। भारत की दो प्रतिशत से अधिक की आबादी दिव्यांग है। इसलिये, यह हम सब की जिम्मेदारी बनती है कि हम यह सुनिश्चित करें कि दिव्यांगजन सम्मानपूर्वक मुक्त जीवन जी सकें। हमारा यह भी कर्तव्य है कि हम सुनिश्चित करें कि दिव्यांगजनों को अच्छी शिक्षा मिले, वे अपने घरों व समाज में सुरक्षित रहें, अपना करियर चुनने की आजादी हो और उन्हें रोजगार के समान अवसर मिलें।

राष्ट्रपति ने कहा कि शिक्षा ही हर व्यक्ति के सशक्तिकरण की कुंजी है। इनमें दिव्यांगजन भी शामिल हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि शिक्षा में भाषाई अवरोधों को हटाने के लिये प्रौद्योगिकी का अधिकतम उपयोग किया जाना चाहिये तथा शिक्षा को दिव्यांग बच्चों के लिये अधिक सुगम बनाना चाहिये। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में भीदिव्यांग बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने के समान अवसर प्राप्त होने के महत्त्व को रेखांकित किया गया है। राष्ट्रपति को यह जानकर खुशी हुई कि पहली से छठवीं कक्षा के श्रवण-बाधित दिव्यांग बच्चोंके लिये एनसीईआरटी की पाठ्यपुस्तकों को भारतीय सांकेतिक भाषा में बदला गया है। उन्होंने कहा कि श्रवण-बाधित छात्रों को शिक्षा की मुख्यधारा में लाने के लिये यह महत्त्वपूर्ण पहल है।

RelatedPosts

कोटा में हजारों किसानों की उपस्थिति में संपन्न हुआ दो दिनी वृहदकृषि महोत्सव

कोटा में हजारों किसानों की उपस्थिति में संपन्न हुआ दो दिनी वृहदकृषि महोत्सव

January 26, 2023
रहस्यमयी तरीके से एक एक कर दो बार हुए विस्फोट में 07 लोग जख्मी

रहस्यमयी तरीके से एक एक कर दो बार हुए विस्फोट में 07 लोग जख्मी

January 21, 2023
छपरा में नही फंसा था क्रूज और तय समय के अनुसार पहुँच गया था पटना

छपरा में नही फंसा था क्रूज और तय समय के अनुसार पहुँच गया था पटना

January 17, 2023

राष्ट्रपति ने कहा कि दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिये सरकार अनेक कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों में आत्मविश्वास का संचार करना उन्हें अधिकार-सम्पन्न बनाने के लिये बहुत महत्त्वपूर्ण है। दिव्यांगजों के पास भी उतनी ही प्रतिभा और क्षमता होती है, जितनी सामान्य लोगों के पास तथा कभी-कभी तो उनसे ज्यादा प्रतिभा होती है। उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिये, जरूरी है कि उनके भीतर आत्मविश्वास का संचार किया जाये। राष्ट्रपति ने समाज के सभी वर्गों से आग्रह किया कि वे आत्मनिर्भर बनने तथा जीवन में आगे बढ़ने के लिये दिव्यांगजनों को प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि हमारे दिव्यांग भाई और बहन मुख्यधारा में शामिल होकर प्रभावशाली योगदान करेंगे। ऐसी स्थिति में हमारा देश प्रगति-पथ पर और तेजी से अग्रसर होगा।

सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण मंत्रालय के अधीन दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग हर वर्ष व्यक्तियों, संस्थानों, संगठनों, राज्यों/जिलों आदि को दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के क्षेत्र में किये गये शानदार कामों के लिये राष्ट्रीय दिव्यांगजन सशक्तिकरण पुरस्कार देता है।

Tags: #kebnews24#नई_दिल्ली#राष्ट्रपति
Previous Post

JNU की दीवारे हुई ब्राह्मण विरोधी ,लिखा – ‘ब्राह्मणों भारत छोड़ो’ वरना ‘यहां खून बहेगा’

Next Post

पेट्रौल और डीजल की कीमतों में कमी होने को लेकर मिले संकेत, कल सुबह 5-5 रुपये सस्ता होगा तेल

KEB News 24

KEB News 24

Related Posts

कोटा में हजारों किसानों की उपस्थिति में संपन्न हुआ दो दिनी वृहदकृषि महोत्सव
राष्ट्रिय

कोटा में हजारों किसानों की उपस्थिति में संपन्न हुआ दो दिनी वृहदकृषि महोत्सव

January 26, 2023
रहस्यमयी तरीके से एक एक कर दो बार हुए विस्फोट में 07 लोग जख्मी
राष्ट्रिय

रहस्यमयी तरीके से एक एक कर दो बार हुए विस्फोट में 07 लोग जख्मी

January 21, 2023
छपरा में नही फंसा था क्रूज और तय समय के अनुसार पहुँच गया था पटना
राष्ट्रिय

छपरा में नही फंसा था क्रूज और तय समय के अनुसार पहुँच गया था पटना

January 17, 2023
केंद्रीय मंत्री ने सौ बिस्तर वाले ईएसआईसी अस्पताल की रखी आधारशिला
राष्ट्रिय

केंद्रीय मंत्री ने सौ बिस्तर वाले ईएसआईसी अस्पताल की रखी आधारशिला

January 15, 2023
एनआईए की टीम ने दो स्थानों पर डाली दबिश,मुबारक के बेटे नौशाद को साथ ले गई टीम
राष्ट्रिय

एनआईए की टीम ने दो स्थानों पर डाली दबिश,मुबारक के बेटे नौशाद को साथ ले गई टीम

January 12, 2023
भारतीय वायु सेना और जापान एयर सेल्फ डिफेंस फोर्स जापान में संयुक्त वायु अभ्यास करने के लिए है तैयार
राष्ट्रिय

भारतीय वायु सेना और जापान एयर सेल्फ डिफेंस फोर्स जापान में संयुक्त वायु अभ्यास करने के लिए है तैयार

January 8, 2023

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

बेरोजगार प्रदर्शनकारियो पर पुलिस ने चटकाई लाठियां

बेरोजगार प्रदर्शनकारियो पर पुलिस ने चटकाई लाठियां

February 7, 2023
मासूका की शादी तय होने से नाराज आशिक ने कर दिया बड़ा कांड ..?

मासूका की शादी तय होने से नाराज आशिक ने कर दिया बड़ा कांड ..?

February 7, 2023
संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष पद से कुशवाहा की छुट्टी , पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कही ये बाते….

संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष पद से कुशवाहा की छुट्टी , पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कही ये बाते….

February 7, 2023
07 वर्षो से फरार कुख्यात नक्सली को एसटीएफ की टीम ने किया गिरफ्तार

07 वर्षो से फरार कुख्यात नक्सली को एसटीएफ की टीम ने किया गिरफ्तार

February 4, 2023
  • होमपेज
  • राष्ट्रिय
  • राजनीति
  • प्रादेशिक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • विविध
Call us: R. K. Chhotan (Editor)
82520 22897

© 2022 K.E.B. News 24
Powered by Ambit (7488039982)

No Result
View All Result
  • होमपेज
  • राष्ट्रिय
  • राजनीति
  • प्रादेशिक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • विविध

© 2022 K.E.B. News 24
Powered by Ambit (7488039982)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us

Call us