Wednesday, February 8, 2023
खबर एक्सप्रेस बिहार न्यूज़ 24
  • Login
  • Register
  • होमपेज
  • राष्ट्रिय
  • राजनीति
  • प्रादेशिक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • विविध
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • राष्ट्रिय
  • राजनीति
  • प्रादेशिक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • विविध
No Result
View All Result
KEB News 24
No Result
View All Result
Home राष्ट्रिय

JNU की दीवारे हुई ब्राह्मण विरोधी ,लिखा – ‘ब्राह्मणों भारत छोड़ो’ वरना ‘यहां खून बहेगा’

KEB News 24 by KEB News 24
December 3, 2022
in राष्ट्रिय
1 min read
0
JNU की दीवारे हुई ब्राह्मण विरोधी ,लिखा – ‘ब्राह्मणों भारत छोड़ो’ वरना ‘यहां खून बहेगा’
0
SHARES
661
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsappTekegramEmail

खबर एक्सप्रेस बिहार न्यूज़24,नई दिल्ली : जवाहरलाल नेहरू विश्वविधालय एक बार फिर से सुर्खियों में है। विश्वविद्यालय परिसर इस बार देश विरोधी नारे के आरोप में नहीं बल्कि दीवारों पर ब्राह्मणों के खिलाफ लिखे गए नारे को लेकर सुर्खियों में है। जवाहरलाल नेहरू नेशनल यूनिवर्सिटी परिसर का विवादों से पुराना नाता रहा है । हमेशा विवादों से घिरे रहने वाला जेएनयू एक बार फिर चर्चा का विषय बना है। जवाहरलाल नेहरू नेशनल यूनिवर्सिटी में कैंपस के अंदर जगह-जगह दीवारों पर ब्राह्मणों और बनियों के खिलाफ नारे लिखे गए हैं। जेएनयू के स्कूल ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज की दीवारों पर असामाजिक तत्वों ने ब्राह्मण समुदाय के खिलाफ अमर्यादित नारे लिखे।


ब्राह्मणों कैंपस छोड़ो

RelatedPosts

कोटा में हजारों किसानों की उपस्थिति में संपन्न हुआ दो दिनी वृहदकृषि महोत्सव

कोटा में हजारों किसानों की उपस्थिति में संपन्न हुआ दो दिनी वृहदकृषि महोत्सव

January 26, 2023
रहस्यमयी तरीके से एक एक कर दो बार हुए विस्फोट में 07 लोग जख्मी

रहस्यमयी तरीके से एक एक कर दो बार हुए विस्फोट में 07 लोग जख्मी

January 21, 2023
छपरा में नही फंसा था क्रूज और तय समय के अनुसार पहुँच गया था पटना

छपरा में नही फंसा था क्रूज और तय समय के अनुसार पहुँच गया था पटना

January 17, 2023

दीवारों पर लाल रंग से लिखा गया- ‘ब्राह्मणों कैंपस छोड़ो’ ‘ब्राह्मणों-बनियों हम तुम्हारे लिए आ रहे हैं, तुम्हें बख्शा नहीं जाएगा’ और ‘शाखा लौट जाओ’। विश्वविद्यालय परिसर में जाति विशेष के खिलाफ लिखी गई इन बातों से जेएनयू एक बार फिर विवादों में आ गया है। विश्वविद्यालय के कई छात्रों और छात्र संगठनों ने जेएनयू परिसर की दीवारों पर लिखे ब्राह्मण और बनिया विरोधी नारों पर अपनी नाराजगी व्यक्त की है। वहीं विश्वविद्यालय में ब्राह्मणों और बनियों के खिलाफ लिखी सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गई हैं, जिससे विभिन्न छात्र संगठनों में आक्रोश है।


जेनयू के छात्रों ने क्या कहा? 


छात्रों का कहना है कि कि जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के अंदर स्थित स्कूल ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज की बिल्डिंग की दीवारें ब्राह्मण और बनिया समुदाय के खिलाफ अभद्र बातें लिखीं, लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन ने अभी तक किसी व्यक्ति के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है।


आखिर कब ये लिखा गया?


विश्वविद्यालय की एक महिला प्रोफेसर के केबिन के दरवाजे पर भी ‘शाखा लौट जाओ’ का नारा लिखा था। जेएनयू के छात्रों का आरोप है कि महिला प्रोफेसर को वर्ष 2019 में वामपंथियों ने 3 दिन हिरासत में रखा था। जानकारी के मुताबिक जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय की दीवारों पर यह अभद्र टिप्पणियां 30 नवंबर की रात को लिखी गईं। वहीं इस घटना को लेकर अभी तक विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस विषय की जांच शुरू कर दी है और दोषियों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।


ABVP ने वामपंथी संगठनों पर आरोप लगाया


जेएनयू के छात्र संगठनों की बात करें तो एबीवीपी के अध्यक्ष रोहित कुमार कहा, “हमारा संगठन इस प्रकार की अभद्र टिप्पणियों की घोर निंदा करता है।” रोहित ने इस प्रकरण के लिए वामपंथी विचारधारा से जुड़े छात्रों के ऊपर आरोप लगाया है। 


प्रोफेसर्स को डराने की साजिश 


अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का कहना है कि विश्वविद्यालय की दीवारों पर लिखी गईं इस प्रकार की आपत्तिजनक बातें ऑल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन के सदस्यों द्वारा लिखी गई हैं। छात्र संगठन का कहना है कि वामपंथी विचारधारा से जुड़े छात्र और उनके समर्थक जेएनयू में कुछ प्रोफेसर्स को डराने के लिए ऐसी धमकी भरी टिप्पणी या लिख रहे हैं। छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से इस मामले में तुरंत सख्त कार्रवाई की भी मांग की है।


AISA ने आरोपों से इनकार किया


वहीं, ऑल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन से जुड़े छात्रों ने इस घटना में शामिल होने से इनकार किया है। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संगठन के सदस्य व पूर्व अध्यक्ष एन. साईं बालाजी ने इन आरोपों से इनकार किया है। बालाजी ने उल्टा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पर आरोप लगाते हुए संदेह व्यक्त किया कि यह स्वयं एबीवीपी के कार्यकर्ताओं की हरकत हो सकती है। 

Tags: #kebnews24#जवाहरलाल_नेहरू_विश्वविधालय#नई_दिल्ली#ब्राह्मण_विरोधी_नारा#भारत_सरकार
Previous Post

चलचित्र अभिनेता परेश रावल के खिलाफ बंगाल विरोधी’ टिप्पणी के लिए पुलिस में शिकायत दर्ज

Next Post

दिव्यांगजनों में आत्मविश्वास का संचार करना उनके सशक्तिकरण के लिये अत्यंत महत्त्वपूर्ण :राष्ट्रपति

KEB News 24

KEB News 24

Related Posts

कोटा में हजारों किसानों की उपस्थिति में संपन्न हुआ दो दिनी वृहदकृषि महोत्सव
राष्ट्रिय

कोटा में हजारों किसानों की उपस्थिति में संपन्न हुआ दो दिनी वृहदकृषि महोत्सव

January 26, 2023
रहस्यमयी तरीके से एक एक कर दो बार हुए विस्फोट में 07 लोग जख्मी
राष्ट्रिय

रहस्यमयी तरीके से एक एक कर दो बार हुए विस्फोट में 07 लोग जख्मी

January 21, 2023
छपरा में नही फंसा था क्रूज और तय समय के अनुसार पहुँच गया था पटना
राष्ट्रिय

छपरा में नही फंसा था क्रूज और तय समय के अनुसार पहुँच गया था पटना

January 17, 2023
केंद्रीय मंत्री ने सौ बिस्तर वाले ईएसआईसी अस्पताल की रखी आधारशिला
राष्ट्रिय

केंद्रीय मंत्री ने सौ बिस्तर वाले ईएसआईसी अस्पताल की रखी आधारशिला

January 15, 2023
एनआईए की टीम ने दो स्थानों पर डाली दबिश,मुबारक के बेटे नौशाद को साथ ले गई टीम
राष्ट्रिय

एनआईए की टीम ने दो स्थानों पर डाली दबिश,मुबारक के बेटे नौशाद को साथ ले गई टीम

January 12, 2023
भारतीय वायु सेना और जापान एयर सेल्फ डिफेंस फोर्स जापान में संयुक्त वायु अभ्यास करने के लिए है तैयार
राष्ट्रिय

भारतीय वायु सेना और जापान एयर सेल्फ डिफेंस फोर्स जापान में संयुक्त वायु अभ्यास करने के लिए है तैयार

January 8, 2023

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

बेरोजगार प्रदर्शनकारियो पर पुलिस ने चटकाई लाठियां

बेरोजगार प्रदर्शनकारियो पर पुलिस ने चटकाई लाठियां

February 7, 2023
मासूका की शादी तय होने से नाराज आशिक ने कर दिया बड़ा कांड ..?

मासूका की शादी तय होने से नाराज आशिक ने कर दिया बड़ा कांड ..?

February 7, 2023
संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष पद से कुशवाहा की छुट्टी , पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कही ये बाते….

संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष पद से कुशवाहा की छुट्टी , पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कही ये बाते….

February 7, 2023
07 वर्षो से फरार कुख्यात नक्सली को एसटीएफ की टीम ने किया गिरफ्तार

07 वर्षो से फरार कुख्यात नक्सली को एसटीएफ की टीम ने किया गिरफ्तार

February 4, 2023
  • होमपेज
  • राष्ट्रिय
  • राजनीति
  • प्रादेशिक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • विविध
Call us: R. K. Chhotan (Editor)
82520 22897

© 2022 K.E.B. News 24
Powered by Ambit (7488039982)

No Result
View All Result
  • होमपेज
  • राष्ट्रिय
  • राजनीति
  • प्रादेशिक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • विविध

© 2022 K.E.B. News 24
Powered by Ambit (7488039982)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us

Call us