Wednesday, February 8, 2023
खबर एक्सप्रेस बिहार न्यूज़ 24
  • Login
  • Register
  • होमपेज
  • राष्ट्रिय
  • राजनीति
  • प्रादेशिक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • विविध
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • राष्ट्रिय
  • राजनीति
  • प्रादेशिक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • विविध
No Result
View All Result
KEB News 24
No Result
View All Result
Home राष्ट्रिय

01 घण्टे में 58 लोगो की हत्या एक साथ जली थीं 58 चिताएं – 25 साल बाद भी न्याय के इंतजार में ग्रामीण

KEB News 24 by KEB News 24
December 3, 2022
in राष्ट्रिय
1 min read
0
01 घण्टे में 58 लोगो की हत्या एक साथ जली थीं 58 चिताएं – 25 साल बाद भी न्याय के इंतजार में ग्रामीण
0
SHARES
579
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsappTekegramEmail

तब महिलाओं और बच्चों तक को नहीं छोड़ा गया, जो गर्भवती थीं उनके पेट चाकू से गोदे गए थे

खबर एक्सप्रेस बिहार न्यूज़24  : बिहार में अवस्थित सोन नदी के किनारे बसे एक गांव में तब रात को दरवाजे पर जोर से दस्तक हुई। थी और दरवाजा टूटते ही कई लोग बंदूक और तलवार लेकर घर के अंदर घुस आए थे । पिता जी को मेरे सामने 5 गोली मार दी। वह गिरते, तब तक दोनों भाई-भाभियां और हम आए। उन्होंने गोलियों की बौछार कर दी। मेरे चेहरे पर गोली लगी और मैं गिर गया। मेरे ऊपर उनके शव गिर गए। सुबह लोगों ने उठाया। मेरा परिवार खत्म हो चुका था।

RelatedPosts

कोटा में हजारों किसानों की उपस्थिति में संपन्न हुआ दो दिनी वृहदकृषि महोत्सव

कोटा में हजारों किसानों की उपस्थिति में संपन्न हुआ दो दिनी वृहदकृषि महोत्सव

January 26, 2023
रहस्यमयी तरीके से एक एक कर दो बार हुए विस्फोट में 07 लोग जख्मी

रहस्यमयी तरीके से एक एक कर दो बार हुए विस्फोट में 07 लोग जख्मी

January 21, 2023
छपरा में नही फंसा था क्रूज और तय समय के अनुसार पहुँच गया था पटना

छपरा में नही फंसा था क्रूज और तय समय के अनुसार पहुँच गया था पटना

January 17, 2023


25 साल बाद भी यह कहते-कहते विमलेश राजवंशी सिहर उठते हैं। उनकी उम्र 10 से 11 साल की रही होगी। वे उस दिन की घटना बताते हैं। कहते हैं- रात के करीब 8 बजे होंगे। हम लोग खाना खाकर सोने की तैयारी में थे, कच्चे मकान की किवाड़ तोड़कर बंदूक और तलवारों से लैस लोग घुस आए। घर में कोहराम मचा था।  वे उसी स्मारक के पास थे, जिस पर उनके पिता, भाइयों और भाभियों के नाम दर्ज हैं। यह स्मारक है दलित बस्ती में विनोद पासवान के घर में। इस घर में 7 लोगों को मार दिया गया। यह स्मारक 25 साल बाद भी आजाद भारत के सबसे बड़े नरसंहार की याद दिलाता है, जिसने पूरे देश को हिला दिया था। उस समय राष्ट्रपति रहे केआर नारायणन ने इस हत्याकांड को ‘राष्ट्रीय शर्म’ करार दिया था।

स्मारक में गांव के 58 लोगों के नाम दर्ज हैं, जिन्हें जातीय हिंसा में बर्बर तरीके से मार दिया गया था। एक घंटे तक मौत दलित बस्ती में नाचती रही। चार परिवारों का नामोनिशान तक मिट गया। औरत-बच्चों को घरों में घुसकर गोली मारी गई। तलवार से काट डाला गया। गुस्से और नफरत में एक साल के दुधमुंहे बच्चे तक को नहीं छोड़ा गया।

01 दिसंबर को बरसी है, हर साल आती है और बीत जाती है, लेकिन 25 साल बाद भी लोग न्याय के इंतजार में हैं। इस हत्याकांड में जो बचे गए, वे आज भी उस रात की घटना याद करके सिहर उठते हैं। सोन नदी के किनारे बसे इस गांव में मरने वालों में 27 महिलाएं और 16 बच्चे भी शामिल थे। उन 27 महिलाओं में से करीब दस महिलाएं गर्भवती भी थीं। इस नरसंहार में नाम आया था रणवीर सेना का। हालांकि यह सेना अब नहीं बची। निशाना बने थे- महतो, राजवंशी, पासवान, मल्लाह, रविदास जाति के परिवार।
विमलेश राजवंशी और विनोद पासवान की तरह इस नरसंहार में अपनी पत्नी, बहू और बेटी को खोने वाले लक्ष्मण राजवंशी अपने घर को दिखाते हैं। कहते हैं पहले यहां छह फीट की दीवार थी। मैं दीवार कूदकर भाग गया, इसलिए बच गया। पहला हमला मेरे ही घर पर बोला गया था। 100 से अधिक हत्यारे थे। मेरी आंखों के सामने पत्नी को गोली मारी गई। बहू एक महीने पहले ही गवना कराकर आई थी। बेटी की एक सप्ताह बाद बारात आने वाली थी। दोनों को गोली मारी गई। जब नहीं मरीं तो गर्दन काट दी गई।
लक्ष्मण अब बुजुर्ग हो गए हैं, नरसंहार के समय उनकी उम्र 35 साल की रही होगी। अब उम्र की वजह से थोड़ा कम सुनते हैं, लेकिन नरसंहार की बात आते ही कहते हैं- अब तक न्याय नहीं मिला। कहते हैं-मैं गवाह हूं, मुझे खरीदने की कोशिश की जाती है। खेत का ऑफर दिया जाता है, लेकिन मैंने मना कर दिया। मुझे न्याय चाहिए। सब बिके हुए हैं, अब सुप्रीम कोर्ट की पुकार होगी।


सीटी बजी और थम गया नरसंहार


लक्ष्मण बताते हैं कि एक घंटे तक गांव में कोहराम मचा रहा। ज्यादातर पुरुष भाग गए। घर में बच्चे और महिलाएं ही रह गई थीं, सब ने सोचा था कि बच्चों और महिलाओं को कौन मारेगा, लेकिन इसका उल्टा हुआ। हत्यारे घरों में घुसकर महिला, बच्चों और बुजुर्गों को गोली मारने लगे। महिलाओं के पेट में चाकू गोदे गए थे ताकि बच्चा हो तो वो भी मर जाए। एक घंटे मौत नाचती रही, फिर सीटी बजाना शुरू हुई और सब भाग गए।


वो दरवाजा पीट रहा था, बोला- चाचा सब मारे गए हैं


जिस विनोद पासवान के घर में स्मारक बना है, उससे कुछ दूरी पर रहने वाली सोनमती देवी कहती हैं। हाल ही में मेरी शादी हुई थी। 1 दिसंबर की सुबह विनोद दौड़कर मेरे घर आया था। वह दरवाजा पीटकर मेरे ससुर से बोला- चाचा चलिए, सबको मार दिया है। मेरे ससुर ने डरकर दरवाजा खोला। वहां गए तो आंगन में विनोद के परिवार के 7 लोगों की लाशें पड़ी थीं। विनोद की पत्नी मायके गई थी, इसलिए वह बच गई थी। पास के ही घर में नौ लोगों की लाश थी, जबकि महेंद्र चौधरी के परिवार के सभी 5 लोगों की हत्या कर दी गई थी। महेंद्र के घर तो कोई नहीं बचा। बाद में बेटी और दमाद आकर यहां रहने लगे।


जिस नाव से आए, उसके नाविकों को भी मार डाला


गांव के ही बुजुर्ग रामकृष्ण बताते हैं कि इस बस्ती को नेताजी सुभाषचंद्र के नाम पर सुभाषनगर कहा जाता था। इस हत्याकांड के बाद यह नाम भी खत्म हो गया। वे कहते हैं कि हत्यारे तीन नावों से सोन नदी को पार करके गांव में घुस थे। सबसे पहले उन नाविकों की हत्या कर दी, जिनके सहारे उन्होंने नदी को पार किया था। सोन नदी में मछली मार रहे लोगों की गर्दन रेत दी।
वो कैसे बच गए, इस पर रामकृष्ण कहते हैं कि जब गोली की आवाज आने लगी तो मैं घर के पीछे से भाग गया। खेतों छिपा रहा, सुबह जब गांव आया तो देखा कि आसपास के घर से बच्चों और महिलाओं की लाशें निकल रही हैं।


एक साथ जली थीं 58 चिताएं


रामकृष्ण कहते हैं कि स्मारक तो बाद में बना, लेकिन यहीं पर दो दिनों तक 58 लोगों की लाशें पड़ी रहीं। गांव वालों ने अंतिम संस्कार नहीं करने दिया था। 3 दिसंबर को उस समय मुख्यमंत्री रहीं राबड़ी देवी आईं। सरकार ने नौकरी और हर मृतक पर 2-2 लाख देने की घोषणा की तब ट्रॉली से शवों को उठाकर सोन नदी के किनारे ले जाया गया। एक साथ ही 58 चिताएं चलाई गईं।


सभी बरी हुए, अब मामला सुप्रीम कोर्ट में


सात अप्रैल 2010 को पटना की एक विशेष अदालत ने लक्ष्मणपुर-बाथे नरसंहार मामले में 16 अभियुक्तों को फांसी और दस को उम्रकैद की सजा सुनाई थी। वहीं 2013 में निचली अदालत के फैसले को पलटते हुए पटना हाईकोर्ट ने सबूतों के अभाव में सभी 26 आरोपियों को बरी कर दिया था। अब मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है।

Previous Post

पाकिस्तान की सीमा में गलती से घुसा भारतीय जवान ,मचा हड़कंप

Next Post

एनडीए गठबंधन के स्टार प्रचारक सिनेस्टार रविकिशन व सांसद चिराग पासवान कल करेंगे चुनाव प्रचार

KEB News 24

KEB News 24

Related Posts

कोटा में हजारों किसानों की उपस्थिति में संपन्न हुआ दो दिनी वृहदकृषि महोत्सव
राष्ट्रिय

कोटा में हजारों किसानों की उपस्थिति में संपन्न हुआ दो दिनी वृहदकृषि महोत्सव

January 26, 2023
रहस्यमयी तरीके से एक एक कर दो बार हुए विस्फोट में 07 लोग जख्मी
राष्ट्रिय

रहस्यमयी तरीके से एक एक कर दो बार हुए विस्फोट में 07 लोग जख्मी

January 21, 2023
छपरा में नही फंसा था क्रूज और तय समय के अनुसार पहुँच गया था पटना
राष्ट्रिय

छपरा में नही फंसा था क्रूज और तय समय के अनुसार पहुँच गया था पटना

January 17, 2023
केंद्रीय मंत्री ने सौ बिस्तर वाले ईएसआईसी अस्पताल की रखी आधारशिला
राष्ट्रिय

केंद्रीय मंत्री ने सौ बिस्तर वाले ईएसआईसी अस्पताल की रखी आधारशिला

January 15, 2023
एनआईए की टीम ने दो स्थानों पर डाली दबिश,मुबारक के बेटे नौशाद को साथ ले गई टीम
राष्ट्रिय

एनआईए की टीम ने दो स्थानों पर डाली दबिश,मुबारक के बेटे नौशाद को साथ ले गई टीम

January 12, 2023
भारतीय वायु सेना और जापान एयर सेल्फ डिफेंस फोर्स जापान में संयुक्त वायु अभ्यास करने के लिए है तैयार
राष्ट्रिय

भारतीय वायु सेना और जापान एयर सेल्फ डिफेंस फोर्स जापान में संयुक्त वायु अभ्यास करने के लिए है तैयार

January 8, 2023

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

बेरोजगार प्रदर्शनकारियो पर पुलिस ने चटकाई लाठियां

बेरोजगार प्रदर्शनकारियो पर पुलिस ने चटकाई लाठियां

February 7, 2023
मासूका की शादी तय होने से नाराज आशिक ने कर दिया बड़ा कांड ..?

मासूका की शादी तय होने से नाराज आशिक ने कर दिया बड़ा कांड ..?

February 7, 2023
संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष पद से कुशवाहा की छुट्टी , पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कही ये बाते….

संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष पद से कुशवाहा की छुट्टी , पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कही ये बाते….

February 7, 2023
07 वर्षो से फरार कुख्यात नक्सली को एसटीएफ की टीम ने किया गिरफ्तार

07 वर्षो से फरार कुख्यात नक्सली को एसटीएफ की टीम ने किया गिरफ्तार

February 4, 2023
  • होमपेज
  • राष्ट्रिय
  • राजनीति
  • प्रादेशिक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • विविध
Call us: R. K. Chhotan (Editor)
82520 22897

© 2022 K.E.B. News 24
Powered by Ambit (7488039982)

No Result
View All Result
  • होमपेज
  • राष्ट्रिय
  • राजनीति
  • प्रादेशिक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • विविध

© 2022 K.E.B. News 24
Powered by Ambit (7488039982)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us

Call us