ADVERTISEMENT
Saturday, September 30, 2023
खबर एक्सप्रेस बिहार न्यूज़ 24
  • Login
  • Register
  • होमपेज
  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • प्रादेशिक
    • बिहार
    • झारखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • विविध
  • अपराध
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • प्रादेशिक
    • बिहार
    • झारखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • विविध
  • अपराध
No Result
View All Result
KEB News 24
No Result
View All Result
" data-ad-slot="">
ADVERTISEMENT

उच्चायुक्तों एवं राजदूतों के बीच अंतरराष्ट्रीय पोषक-अनाज वर्ष का प्री-लांचिंग उत्सव सम्पन्न

KEB News 24 by KEB News 24
November 24, 2022
in राष्ट्रिय
Reading Time: 2 mins read
0
उच्चायुक्तों एवं राजदूतों के बीच अंतरराष्ट्रीय पोषक-अनाज वर्ष का प्री-लांचिंग उत्सव सम्पन्न
0
SHARES
481
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsappTekegramEmail
" data-ad-slot="">
ADVERTISEMENT

मिलेट्स का उत्पादन व खपत बढ़ाने के लिए मिशन मोड में काम- केंद्रीय कृषि मंत्री

पोषक-अनाज खाद्य सुरक्षा के साथ अंतरराष्ट्रीय संबंधों के लिए भी महत्वपूर्ण- विदेश मंत्री जयशंकर
विज्ञापन

खबर एक्सप्रेस बिहार न्यूज़24, नई दिल्ली : केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर तथा विदेश मंत्री डा. एस. जयशंकर की अध्यक्षता में आज दिल्ली स्थित सुषमा स्वराज भवन में उच्चायुक्तों और राजदूतों के बीच, अंतरराष्ट्रीय पोषक-अनाज वर्ष का प्री-लांचिंग उत्सव हुआ। इस अवसर पर श्री तोमर ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 2023 को अंतरराष्ट्रीय पोषक-अनाज वर्ष (आईवाईओएम) घोषित किया है। इसके माध्यम से मिलेट की घरेलू व वैश्विक खपत बढ़ाना हमारा उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि यह वर्ष वैश्विक उत्पादन बढ़ाने, कुशल प्रसंस्करण तथा फसल रोटेशन के बेहतर उपयोग एवं फूड बास्केट के प्रमुख घटक के रूप में मिलेट को बढ़ावा देने का अवसर प्रदान करेगा। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय अन्य केंद्रीय मंत्रालयों, सभी राज्य सरकारों एवं अन्य हितधारक संस्थानों के साथ मिलकर मिलेट्स का उत्पादन तथा खपत बढ़ाने के लिए मिशन मोड में काम कर रहा है।

विज्ञापन

केंद्रीय कृषि मंत्री श्री तोमर ने कहा कि मिलेट्स सूक्ष्म पोषक तत्वों, विटामिन व खनिजों का भंडार है। आईवाईओएम, खाद्य सुरक्षा व पोषण के लिए मिलेट्स के योगदान के बारे में जागरूकता बढ़ाएगा व सतत उत्पादन और गुणवत्ता में सुधार के लिए हितधारकों को प्रेरित करेगा एवं अनुसंधान तथा विकास सेवाओं में निवेश बढ़ाने के लिए ध्यान आकर्षित करेगा। शाकाहारी खाद्य पदार्थों की बढ़ती मांग के दौर में मिलेट वैकल्पिक खाद्य प्रणाली प्रदान करता है। मिलेट संतुलित आहार के साथ-साथ सुरक्षित वातावरण में भी योगदान देता है। ये मानव जाति के लिए प्रकृति के उपहार हैं। कम पानी की खपत, कम कार्बन उत्‍सर्जन व सूखे में भी जलवायु अनुकूल मिलेट को उगाया जा सकता है। भारत के अधिकांश राज्य एक या अधिक मिलेट फसल प्रजातियों को उगाते हैं। उन्होंने बताया कि केंद्रीय कृषि मंत्रालय द्वारा स्थायी उत्पादन का समर्थन करने, उच्च खपत के लिए जागरूकता पैदा करने, मंडी व मूल्य श्रृंखला विकसित करने तथा अनुसंधान-विकास गतिविधियों के लिए वित्तपोषण भी किया जा रहा है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत, मिलेट के लिए पोषक अनाज घटक 14 राज्यों के 212 जिलों में क्रियान्‍वित किया जा रहा। साथ ही, राज्यों के जरिये किसानों को अनेक सहायता दी जाती है। मिलेट के पोषण महत्‍व के मद्देनजर सरकार ने अप्रैल-2018 में इसे पोषक-अनाज के रूप में अधिसूचित किया था और मिलेट को पोषण मिशन अभियान के तहत भी शामिल किया गया है।

RelatedPosts

बिहार में राज्य राजमार्गों के उन्‍नयन के लिए एडीबी और भारत सरकार द्वारा 295 मिलियन डॉलर के ऋण के समझौते पर हस्ताक्षर

बिहार में राज्य राजमार्गों के उन्‍नयन के लिए एडीबी और भारत सरकार द्वारा 295 मिलियन डॉलर के ऋण के समझौते पर हस्ताक्षर

July 27, 2023
संस्कृति मंत्रालय साहित्य अकादमी के माध्यम से कार्यक्रम आयोजित कर क्षेत्रीय बोली और भाषा को करता है प्रोत्साहित

संस्कृति मंत्रालय साहित्य अकादमी के माध्यम से कार्यक्रम आयोजित कर क्षेत्रीय बोली और भाषा को करता है प्रोत्साहित

July 27, 2023
पीएम किसान सम्मान निधि की 14वीं किस्त में 17 हजार करोड़ रु. किसानों के खातों में जमा

पीएम किसान सम्मान निधि की 14वीं किस्त में 17 हजार करोड़ रु. किसानों के खातों में जमा

July 27, 2023

श्री तोमर ने बताया कि भारत में मिलेट मूल्यवर्धित श्रृंखला में 500 से अधिक स्टार्टअप काम कर रहे हैं, भारतीय मिलेट अनुसंधान संस्थान ने आरकेवीवाई-रफ्तार में 250 स्टार्टअप को इनक्यूबेट किया है। 66 से अधिक स्टार्टअप्स को सवा छह करोड़ रु. से ज्यादा दिए गए हैं, वहीं 25 स्टार्टअप्स को भी राशि की की मंजूरी दी है। मिलेट की खपत बढ़ाने वाले व्यंजनों व मूल्यवर्धित उत्पादों के लिए स्टार्ट-अप-उद्यमियों को भी सहायता दी जा रही है। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत अब खाद्य वितरण कार्यक्रमों का ध्यान आधारभूत कैलोरी से हटाकर अधिक विविध फूड बास्‍केट प्रदान करने में होना चाहिए, जिसमें प्री-स्‍कूल के बच्चों व प्रजनन आयु की महिलाओं की पोषण स्थिति में सुधार करने के लिए मिलेट्स शामिल हैं। नीति आयोग व विश्व खाद्य कार्यक्रम का इरादा चुनौतियों को व्यवस्थित- प्रभावी तरीके से पहचानकर समाधान करने का है। यह साझेदारी मिलेट को मुख्यधारा में लाने पर ध्यान केंद्रित करेगी व वर्ष के रूप में मिलेट के लिए अवसरों का उपयोग कर ज्ञान के आदान-प्रदान में विश्व स्तर पर नेतृत्व करने में भारत का समर्थन करेगी।

विदेश मंत्री डा. जयशंकर ने कहा कि मिलेट्स आत्मनिर्भरता में सुधार करेगा, विकेंद्रीकृत उत्पादन को बढ़ावा देगा और किसानों की आय में वृद्धि करेगा। इस प्रकार वे वैश्विक खाद्य सुरक्षा के जोखिम को कम करेंगे। भारत की कल्पना के अनुरूप यह वर्ष जागरूकता और उपयोग के मायने में वास्तव में वैश्विक साझेदारी है। उन्होंने कहा कि कोविड, जलवायु परिवर्तन और संघर्षों की पृष्ठभूमि में आज दुनिया में मिलेट्स की प्रासंगिकता बढ़ रही है। श्री जयशंकर ने जोर देकर कहा कि पोषक-अनाज खाद्य सुरक्षा के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय संबंधों के लिए भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि कोविड एक ऐसा दौर था, जिसने दुनिया को याद दिलाया कि एक महामारी खाद्य सुरक्षा के लिए क्या कर सकती है। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन से उत्पादन कम हो सकता है और व्यापार बाधित हो सकता है। उन्होंने सुझाव दिया कि अंतर्राष्ट्रीय संबंधों में खाद्य सुरक्षा पर अधिक ध्यान दिया जाना चाहिए।

विज्ञापन

कार्यक्रम में विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी व कृषि राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे भी विशेष रूप से उपस्थित थीं। कृषि सचिव मनोज अहूजा ने स्वागत भाषण दिया व संयुक्त सचिव शुभा ठाकुर ने प्रेजेन्टेशन के माध्यम से आईवाईओएम के संबंध में जानकारी दी। अपर सचिव अभिलक्ष लिखी ने आभार माना। यहां विदेश मंत्रालय के सचिव (पूर्व) डी. रवि, सचिव (पश्चिम) संजय वर्मा व अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। इस मौके पर लंच में भारतीय मिलेट्स की विविधता व व्यंजनों को प्रदर्शित करने के लिए विस्तृत क्यूरेटेड मिलेट्स बुफे शामिल किया गया। मिलेट्स पाक अनुभव व औपचारिक चर्चा के साथ, मिलेट्स आधारित 30 भारतीय स्टार्टअप्स ने रेडी-टू-ईट व रेडी-टू-कुक मिलेट्स आइटम सहित विभिन्न खाद्य उत्पादों को प्रदर्शित करने के लिए कार्यक्रम स्थल पर प्रदर्शनी में भाग लिया।

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
Previous Post

गोवा रोजगार मेले में प्रधानमंत्री के संबोधन का मूल पाठ यहां पढ़ें

Next Post

कोरोना संक्रमण के कहर से चीन में फिर मचा कोहराम , काम नहीं आई वैक्सीन- 49 शहरों में लॉकडाउन

KEB News 24

KEB News 24

Related Posts

बिहार में राज्य राजमार्गों के उन्‍नयन के लिए एडीबी और भारत सरकार द्वारा 295 मिलियन डॉलर के ऋण के समझौते पर हस्ताक्षर
राष्ट्रिय

बिहार में राज्य राजमार्गों के उन्‍नयन के लिए एडीबी और भारत सरकार द्वारा 295 मिलियन डॉलर के ऋण के समझौते पर हस्ताक्षर

July 27, 2023
संस्कृति मंत्रालय साहित्य अकादमी के माध्यम से कार्यक्रम आयोजित कर क्षेत्रीय बोली और भाषा को करता है प्रोत्साहित
राष्ट्रिय

संस्कृति मंत्रालय साहित्य अकादमी के माध्यम से कार्यक्रम आयोजित कर क्षेत्रीय बोली और भाषा को करता है प्रोत्साहित

July 27, 2023
पीएम किसान सम्मान निधि की 14वीं किस्त में 17 हजार करोड़ रु. किसानों के खातों में जमा
राष्ट्रिय

पीएम किसान सम्मान निधि की 14वीं किस्त में 17 हजार करोड़ रु. किसानों के खातों में जमा

July 27, 2023
पिछली सरकारों की राजनीतिक दूरदर्शिता और रणनीतिक स्पष्टता की कमी के कारण भारत सेमीकंडक्टर के मामले में पिछड़ गया: राजीव चन्द्रशेखर
राष्ट्रिय

पिछली सरकारों की राजनीतिक दूरदर्शिता और रणनीतिक स्पष्टता की कमी के कारण भारत सेमीकंडक्टर के मामले में पिछड़ गया: राजीव चन्द्रशेखर

July 27, 2023
स्ट्रीट वेंडरों के लिए विशेष रूप से मोबाइल ऐप डिजाइन किया गया
राष्ट्रिय

स्ट्रीट वेंडरों के लिए विशेष रूप से मोबाइल ऐप डिजाइन किया गया

July 27, 2023
32 करोड़ रुपये मूल्‍य की ‘ब्लैक कोकीन’ जप्त,अहमदाबाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुई कार्रवाई
राष्ट्रिय

32 करोड़ रुपये मूल्‍य की ‘ब्लैक कोकीन’ जप्त,अहमदाबाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुई कार्रवाई

June 21, 2023

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News





Recent News

सीएम नीतीश ने लालू प्रसाद के घर पहुंचकर की मुलाकात,दोनो नेताओ के बीच 15 मिनट तक हुई मुलाकात

सीएम नीतीश ने लालू प्रसाद के घर पहुंचकर की मुलाकात,दोनो नेताओ के बीच 15 मिनट तक हुई मुलाकात

September 25, 2023
डीएम राजीव रौशन की अध्यक्षता में जाले के बंधौली पंचायत में जन-संवाद कार्यक्रम संपन्न

डीएम राजीव रौशन की अध्यक्षता में जाले के बंधौली पंचायत में जन-संवाद कार्यक्रम संपन्न

September 25, 2023
सिमरी पंचायत के लोगों से जिलाधिकारी ने किया जन-संवाद, मौके पर मैथिली में लोगों का किया अभिवादन

सिमरी पंचायत के लोगों से जिलाधिकारी ने किया जन-संवाद, मौके पर मैथिली में लोगों का किया अभिवादन

September 25, 2023
सीडीपीओ कुमारी श्वेता की मानसिक स्थिति शायद ठीक नहीं,नैतिक जिम्मेदारियों के निर्वहन के बजाए देती है झूठी दलील ?

सीडीपीओ कुमारी श्वेता की मानसिक स्थिति शायद ठीक नहीं,नैतिक जिम्मेदारियों के निर्वहन के बजाए देती है झूठी दलील ?

September 25, 2023
  • होमपेज
  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • प्रादेशिक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • विविध
  • अपराध
Call us: R. K. Chhotan (Editor)
82520 22897

© 2022 K.E.B. News 24
Powered by Ambit (7488039982)

No Result
View All Result
  • होमपेज
  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • प्रादेशिक
    • बिहार
    • झारखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • विविध
  • अपराध

© 2022 K.E.B. News 24
Powered by Ambit (7488039982)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us

Call us