बिहार के नवादा जिले से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही हैं। यहां अभ्रक की एक अवैध खान धंसने से 5 मजदूर उसमें दब गए। इनमें से एक महिला मजदूर की मौत हो गई, जबकि एक अन्य की हालत गंभीर बताई जा रही हैं। ये सभी लोग अवैध खान से अभ्रक निकालने में जुटे थे, जब खदान में बनी चाल अचानक से धंस गई और सभी लोग उसी में फंस गएं। दबे हुए लोगों को किसी तरह से खदान से बहार निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 1 महिला मजदूर की मौत हो गई। चार घायलों में से एक की हालत नाजुक है। बता दें कि नवादा जिले में बड़ी संख्या में लोग अवैध खान से अभ्रक निकालते हैं। खनन के लिए खतरनाक करार देते हुए इन खदानों को बंद कर दिया गया है।इसके बावजूद लोग इन खदानों से अभ्रक निकालने में जुटे रहते हैं।
जानकारी के अनुसार, अभ्रक खदान में चाल के ढह जाने से 1 महिला मजदूर की मौत हो गई, जबकि 4 अन्य मजदूर खदान में फंस गए। यह हादसा रजौली थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित हरदिया पंचायत के भानेखाप अभ्रक खदान में हुआं। मृतक महिला मजदूर की पहचान थाना क्षेत्र के सूअरलेटी निवासी हीरा भुईयां की 18 वर्षीय पुत्री चिंता देवी के रूप में हुई है। इनके अलावा 4 अन्य मजदूर अभ्रक खदान में फंस गएं। स्थानीय निवासी और अवैध अभ्रक की खदान में खनन कराने वाले लोग फंसे हुए लोगों को निकालने में जुटे हैं। हादसे की जानकारी रजौली पुलिस को दे दी गई हैं।दुर्गम इलाका होने की वजह से पुलिस अभी तक घटनास्थल पर नहीं पहुंच सकी हैं। हालांकि, आधिकारिक तौर पर मजदूरों के खदान में फंसने और मौत की पुष्टि नहीं की गई है।